फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Situation under control in Mardan after man lynched over blasphemy claim Pak police

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे बाद भी FIR और गिरफ्तारी नहीं

Sun, 07 May 2023 04:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 May 2023 04:46 PM IST
सार

मरदान के वरिष्ठ अधीक्षक रोखनजेब खान ने बताया कि शनिवार की रात सावल धेर इलाके में पीटीआई की एक रैली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना हुई। खान ने कहा कि रैली समाप्त होने के बाद कथित तौर ईशनिंदा पूर्ण टिप्पणी की गई।

विज्ञापन
Situation under control in Mardan after man lynched over blasphemy claim Pak police
पाकिस्तान - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) की रैली में शुक्रवार को ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके एक दिन बाद पुलिस ने दावा किया है कि शहर में स्थिति नियंत्रण में हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीटीआई पूर्व प्रधानमंत्री इमरान का राजनीतिक संगठन है।  

विज्ञापन


मरदान के वरिष्ठ अधीक्षक रोखनजेब खान ने समाचार पत्र डॉन को बताया कि शनिवार की रात सावल धेर इलाके में पीटीआई की एक रैली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना हुई। खान ने कहा कि रैली समाप्त होने के बाद कथित तौर ईशनिंदा पूर्ण टिप्पणी की गई, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति निगार आलम पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब हमने देखा कि (इलाके में) लोग गुस्से में हैं और निगार पर हमला करने की योजना बना रहे हैं, तो हम उसे बाजार में एक दुकान (जहां रैली आयोजित की जा रही थी) में ले गए। लेकिन लोग दुकान में घुस गए और उस पर मुक्कों, लातों से हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के दौरान आलम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं: जिला पुलिस कार्यालय
जिला पुलिस कार्यालय (डीपीओ) के नजीबुर रहमान ने बताया कि पुलिस ने बाद में भीड़ को तितर-बितर किया और शव बरामद किया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाना शुरू कर दिया है। 'डॉन' की खबर के मुताबिक, रहमान ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

ईशनिंदा कानूनों में बदलाव को लेकर पाकिस्तान पर दबाव
अंतरराष्ट्रीय और पाकिस्तानी अधिकार समूहों ने कहा कि ईशनिंदा के आरोपों का इस्तेमाल अक्सर धार्मिक अल्पसंख्यकों को डराने और निजी दुश्मनी के लिए किया जाता रहा है। पाकिस्तान की सरकार पर लंबे समय से देश के ईशनिंदा कानूनों को बदलने का दबाव रहा है, लेकिन देश की अन्य राजनीतिक ताकतों ने इसका कड़ा विरोध किया है। 

ननकाना साहिब में भी हुई थी इसी तरह की घटना
इससे पहले फरवरी में ननकाना साहिब में ईशनिंदा के आरोपी एक व्यक्ति को आक्रोशित भीड़ ने जबरदस्ती थाने से बाहर निकाला था और उसे यातना देकर मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना वारबर्टन इलाके में हुई थी, जहां आरोपी मुस्लिम व्यक्ति को अपनी पूर्व पत्नी की तस्वीरों का इस्तेमाल ईशनिंदा और जादू-टोने के लिए करने के  आरोप में हिरासत में लिया गया था। उस व्यक्ति पर कुरान के पन्नों को आग लगाने का भी आरोप लगाया गया था।


रिपोर्ट के अनुसार, दो साल जेल में बिताने के बाद उसे हाल ही में रिहा किया जाना था। भीड़ ने उस पुलिस स्टेशन पर हमला किया जहां आरोपी को एक हवालात में रखा गया था। इस दौरान पुलिस स्टेशन के एसएचओ और अन्य कानून प्रवर्तन कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। 'द फ्राइडे टाइम्स' ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भीड़ ने आरोपी को हवालात से बाहर खींच लिया, और उसे यातना देकर मार डाला और उसके शरीर को आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed