फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SIPRI report : Nuclear weapons decreased in the world, China, India, Pakistan expanding nuclear arsenal, says Swedish think tank

रिपोर्ट: दुनिया में घटे परमाणु हथियार, चीन और पाकिस्तान बना रहे महाविनाशक हथियार, भारत ने भी बढ़ाई ताकत

Tue, 15 Jun 2021 03:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 15 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

 चीन और पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियार बढ़ाने में जुटे हैं। भारत भी पड़ोसी देशों को टक्कर देने के लिए अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है। हाल ही में दुनियाभर के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था सिप्री की वार्षिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
SIPRI report :  Nuclear weapons decreased in the world, China, India, Pakistan expanding nuclear arsenal, says Swedish think tank
परमाणु हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमाणु बमों के ढेर पर बैठी दुनिया के लिए अच्छी और बुरी दोनों ही खबरें हैं। राहत की बात ये है कि दुनिया में परमाणु हथियार घटे हैं। वहीं चिंता बढ़ाने वाली खबर ये है कि परमाणुशक्ति संपन्न देश परमाणु हथियारों को पहले से अधिक घातक बना रहे हैं।  चीन और पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियार बढ़ाने में जुटे हैं। भारत भी पड़ोसी देशों को टक्कर देने के लिए अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है। हाल ही में दुनियाभर के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था सिप्री की वार्षिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत ने भी हथियारों का जखीरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले एक साल में चीन ने 30 और पाकिस्तान ने 5 नए परमाणु बम बनाए हैं, जबकि भारत ने 6 नए परमाणु बम बनाए हैं। भारत के पास कुल परमाणु हथियारों की संख्या अब बढ़कर 156 हो गई है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने बढ़ाए इतने परमाणु हथियार
उत्तर कोरिया ने पिछले साल की तुलना में 10 नए परमाणु बम बनाए हैं। इस तरह साल-2021 में परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और उत्तर कोरिया के पास कुल 13,080 परमाणु बम हैं। जबकि 2020 में यह आंकड़ा 13,400 था यानी इस साल 320 कम हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ी
परमाणु बमों की कुल संख्या में भले कमी आई हो, लेकिन तुरंत इस्तेमाल के लिए सेना के पास तैनात परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ गई है। वर्ष 2020 में 3,720 परमाणु बम तैनात थे। वहीं वर्ष 2021 में 3,825 परमाणु हथियार कभी भी हमले के लिए बिल्कुल तैयार हालत में हैं। इनमें 2,000 परमाणु बम रूस और अमेरिका के हैं।

हथियारों को अत्याधुनिक बनाने में जुटे अमेरिका-रूस 

सिप्री के मुताबिक, वर्ष 1990 के दशक से शुरू हुआ, परमाणु बमों को कम करने का सिलसिला अब थम गया है। अमेरिका और रूस अपने परमाणु हथियारों को लगातार अत्याधुनिक बना रहे हैं। दोनों देशों ने पिछले साल की तुलना में 50 और परमाणु बमों को बिल्कुल हमला करने की स्थिति में तैनात कर दिया है। रूस ने अपने जखीरे में 180 परमाणु बम बढ़ाए हैं।
 

पिछले साल की तुलना में कितने घटे और कितने बढ़े हथियार

         देश                 2021 में          2020 में
  • अमेरिका          5,550           5,800
  • रूस               6,255            6,375
  • ब्रिटेन             225               215
  • फ्रांस              290               290
  • चीन               350               320
  • भारत             156              150
  • पाकिस्तान      165              160
  • इजरायल         90               90
  • उ. कोरिया       40-50          30-40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed