फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   singapore two indian fined 24 thousand sgd for taking bribe

सिंगापुरः रिश्वत लेने के दोषी पाए गए दो भारतीय कर्मचारी, अदालत ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना

Fri, 27 Jan 2023 02:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Jan 2023 02:25 PM IST
सार

रतिनासवापति, वेयरहाउस सुपरवाइजर के तौर पर कंपनी में काम करता था। आरोप है कि रतिनासवापति  ने इंस्परो नामक कंपनी की निदेशक हेमा सुतन नायर अच्युतानैयर से करीब 6800 सिंगापुर डॉलर की रिश्वत ली थी।

विज्ञापन
singapore two indian fined 24 thousand sgd for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगापुर की एक अदालत ने दो भारतीय कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप में दोनों को सजा के तौर पर भारी-भरकम जुर्माना देने का आदेश दिया है। अदालत ने दोनों पर 24-24 हजार सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि एक खाना वितरण करने वाली कंपनी के लिए काम करते हुए दोनों ने एक अन्य फर्म से रिश्वत ली थी। दोषियों की पहचान महेश्वरन एम. रतिनासवापति (27 वर्ष) और रेनिता मुरलीधरन (31 वर्ष) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, दोनों आरोपी खाना वितरण करने वाली कंपनी सोनामीरा के कर्मचारी थे। दोनों को गुरुवार को रिश्वत लेने का दोषी ठहराया गया। स्ट्रेट टाइम्स के हवाले से यह खबर सामने आई है। रतिनासवापति, वेयरहाउस सुपरवाइजर के तौर पर कंपनी में काम करता था। आरोप है कि रतिनासवापति  ने इंस्परो नामक कंपनी की निदेशक हेमा सुतन नायर अच्युतानैयर से करीब 6800 सिंगापुर डॉलर की रिश्वत ली थी। इस रिश्वत के बदले रतिनासवापति को इंस्परो फर्म के नाम की संस्तुति करनी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि जुलाई 2019 में रतिनासवापति ने कंपनी में काम करने वाले अकाउंट/एडमिनिस्ट्रेटिव एग्जीक्यूटिव मुरलीधरन को भी अपने साथ मिलाया और रिश्वत में मिले पैसों में आधे उसे दिए। इस रिश्वत के बदले मुरलीधरन ने रतिनासवापति की संस्तुति पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। अब दोनों के दोषी पाए जाने के बाद दोनों पर 24-24 हजार सिंगापुर डॉलर का जुर्माना  लगाया गया है। बता दें कि इस मामले में रिश्वत देने वाली फर्म इंस्परो की निदेशक अच्युतानैयर मार्च 2020 में  मलेशिया चली गई थी लेकिन वह अभी तक सिंगापुर नहीं लौटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed