{"_id":"65c58b958748292aa806b597","slug":"singapore-pm-s-message-for-couples-add-a-little-dragon-to-your-family-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: 'अपने परिवार में एक छोटा ड्रैगन जोड़ें', चीनी नव वर्ष पर दंपतियों को सिंगापुर के पीएम का संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: 'अपने परिवार में एक छोटा ड्रैगन जोड़ें', चीनी नव वर्ष पर दंपतियों को सिंगापुर के पीएम का संदेश
Fri, 09 Feb 2024 07:49 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:49 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने शुक्रवार को विवाहित दंपतियों से साल के दौरान बच्चे पैदा करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें अपनी सरकार के समर्थन का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लुंग (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की आबादी आठ सौ करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। कई देश बढ़ती आबादी से चिंतित हैं तो कई आबादी बढ़ाने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे ही देशों में एक सिंगापुर भी है। सिंगापुर की सरकार ने इस साल बच्चे पैदा करने के लिए परिवारों से आग्रह किया है। दरअसल, चीनी राशिफल इस वर्ष 10 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। चीन मूल के कई परिवारों द्वारा ड्रैगन वर्ष में जन्मे बच्चों को शुभ मानने के बीच, सरकार ने बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
ड्रैगन शक्ति सौभाग्य का प्रतीक
प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने शुक्रवार को विवाहित दंपतियों से साल के दौरान बच्चे पैदा करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें अपनी सरकार के समर्थन का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा, वार्षिक चीनी नववर्ष के मौके पर ली ने कहा ड्रैगन शक्ति, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक है।
विज्ञापन
यह है कारण
बता दें, चीनी राशिफल 2024 इस वर्ष 10 फरवरी 2024 से प्रारंभ होने जा रहा है और चीनी राशिफल के अनुसार यह साल ‘द ईयर ऑफ ड्रैगन’ के नाम से जाना जाएगा। चीनी पौराणिक कथाओं में ड्रैगन को एक शक्तिशाली और शुभता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है जो साहस, रचनात्मक और नवीनता का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
ड्रैगन वर्ष जिस दिन शुरू हो रहा है उसी दिन यानी 10 फरवरी को प्रधानमंत्री ली का जन्मदिन है। उनका जन्म 1952 में ड्रैगन के वर्ष में हुआ था। ऐसे में पीएम ने कहा, 'युवा जोड़ों के लिए अपने परिवार में एक 'छोटा बच्चा' जोड़ने का अच्छा समय है।'
सिंगापुर मेड फॉर फैमिलीज बनाएंगे
एक रिपोर्ट में 72 वर्षीय ली के हवाले से कहा गया, 'हम सिंगापुर मेड फॉर फैमिलीज बनाएंगे और शादी व पितृत्व की आकांक्षाओं का समर्थन करना जारी रखेंगे। बच्चे की देखभाल और कार्य जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए पितृत्व अवकाश को हाल ही में स्वैच्छिक आधार पर दो सप्ताह से चार सप्ताह तक कर दिया गया है।इस तरह के उपायों से माता-पिता पर कम भार होगा।'
आखिरकार जोड़े तय करेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा, 'वह सिर्फ इस बात का समर्थन कर सकते हैं। लेकिन, आखिरकार जोड़े तय करेंगे कि उन्हें बच्चे पैदा करना है या नहीं। मुझे उम्मीद है कि अधिक लोग आगे बढ़ने का फैसला करेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका प्रोत्साहन अधिक जोड़ों को एक बच्चा पैदा करने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि यह फैसला एक बहुत ही व्यक्तिगत है।
ली ने कहा, 'परिवार हमारे दिल में हैं। वह हमें अटूट शक्ति और समर्थन देते हैं। हमारी जीत में हमारे लिए जयकार करते हैं और प्रतिकूल परिस्थितियों में हमारे साथ खड़े होते हैं। वे हमारी पहचान, अपनेपन और उद्देश्य की भावना का एक बड़ा हिस्सा हैं। अपने परिवारों के माध्यम से, हम पीढ़ी से पीढ़ी तक अपनी आकांक्षाओं और मूल्यों को बढ़ाते हैं।'
उन्होंने कहा, 'पारिवारिक जीवन का एक महत्वपूर्ण तत्व बच्चों का होना और उनका पालन-पोषण करना है। माता-पिता के लिए बच्चों को इस दुनिया में लाना और उन्हें सीखते और बढ़ते देखना बहुत खुशी की बात है।'