फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   singapore new president tharman shanmugaratnam first speech after bumper winning

Singapore: 'यह सिंगापुर के भविष्य के लिए वोट है...' जानिए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद क्या बोले शनमुगरत्नम

Sat, 02 Sep 2023 08:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 02 Sep 2023 08:50 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति चुने जाने पर थर्मन शनमुगरत्नम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

विज्ञापन
singapore new president tharman shanmugaratnam first speech after bumper winning
थरमन शनमुगरत्नम (मध्य में चेक शर्ट पहने हुए)) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के थरमन शनमुगरत्नम सिंगापुर के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। शनमुगरत्नम ने 70 फीसदी वोट पाकर शानदार जीत हासिल की। वह सिंगापुर के नौंवे राष्ट्रपति चुने गए हैं और उनका कार्यकाल छह साल के लिए रहेगा। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पहले बयान में शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के लोगों को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


सिंगापुर के लोगों को दिया धन्यवाद
जीत के एलान के बाद शनमुगरत्नम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें शनमुगरत्नन ने लिखा कि 'मेरे प्यारे सिंगापुरवासियों, राष्ट्रपति चुनाव में आपने जो मुझे समर्थन दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे साथी उम्मीदवारों ने भी अपने अभियान में पूरा जोर लगाया और इसे एक अच्छा मुकाबला बनाया। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और उनकी सराहना करता हूं।' 
विज्ञापन


शनमुगरत्नम ने लिखा कि 'सबसे पहले मैं अपने साथी सिंगापुरवासियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने चुनाव में उठाए गए मुद्दों में रुचि दिखाई। मेरा मानना है कि मैं सिंगापुर में विश्वास के लिए चुनाव में खड़ा था और यह वोट उस विश्वास का है। यह वोट आशावाद का है, जिससे हम साथ मिलकर तरक्की कर सकते हैं।' सिंगापुर के नए राष्ट्रपति ने कहा कि 'मैं इन वोटों से अभिभूत हूं और यह वोट मेरे लिए नहीं बल्कि सिंगापुर के भविष्य के लिए वोट है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं शनमुगरत्नम
बता दें कि सिंगापुर में एक सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले गए और देर रात तक नतीजों की घोषणा कर दी गई। भारतीय मूल के थरमन शनमुगरत्नम के अलावा सिंगापुर सरकार के इन्वेस्टमेंट कॉर्प के पूर्व निवेश अधिकारी एन. कोक सोंग और देश के स्वामित्व वाले बीमा ग्रुप के पूर्व प्रमुख टेन किन लियान भी चुनाव मैदान में थे। 66 वर्षीय अर्थशास्त्री शनमुगरत्नम 2011-19 के बीच सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। शनमुगरत्नम सिंगापुर की सत्तारूढ़ पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। 


पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति चुने जाने पर थर्मन शनमुगरत्नम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed