फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore: Indian origin person sentenced, used to hack women's accounts and extract intimate photos

Singapore: भारतीय मूल के व्यक्ति को हुई सजा, महिलाओं के अकाउंट हैक कर निकालता था अंतरंग तस्वीरें

Wed, 15 May 2024 02:29 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 15 May 2024 02:29 PM IST
सार

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिलाओं की अंतरंग तस्वीरें फ़िशिंग करने के आरोप में 11 महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई।

विज्ञापन
Singapore: Indian origin person sentenced, used to hack women's accounts and extract intimate photos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर वायु सेना में कार्यरत एक भारतीय मूल के व्यक्ति को महिलाओं की अंतरंग तस्वीरें लेने के लिए आरोप में 11 महीने की सजा सुनाई गई है। यही नहीं व्यक्ति पर महिलाओं के सोशल मीडिया लॉगिन विवरणों को फ़िशिंग करने का भी आरोप था।
विज्ञापन


26 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ईश्वरन को कंप्यूटर के दुरुपयोग अधिनियम के तहत 10 आरोपों में दोषी पाया गया। 2019 से 2023 तक, उसने 22 पीड़ितों को उनके सोशल मीडिया, क्लाउड सर्वर और ईमेल खातों के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए फ़िशिंग लिंक भेजे। वकील का कहना है कि ईश्वरन ने उन पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया। वह उन महिलाओं को जानता था, जिनकी अंतरंग तस्वीरें वयस्क मंच पर पोस्ट की गई थीं।
विज्ञापन


सभी पीड़ितों की पहचान अदालत के आदेश पर की गई। अभियोजन पक्ष ने इस हरकत को यौन उत्पीड़न माना। अभियोजकों ने बताया कि एक "मददगार नेटिज़न" के रूप में  ईश्वरन पीड़ितों को एक संदेश के साथ फ़िशिंग लिंक भेजता था। जिसमें कहा गया था कि उनकी अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरन इस काम के लिए उन महिलाओं के नाम के संबंधित वेबसाइट के लॉगइन आईडी डालकर देखता था। वह ई-मेल आदि में महिलाओं की अंतरंग तस्वीरें ढूंढता था।

एक पीड़िता तो मॉडल थी। ईश्वरन को पता था कि उसने मॉडलिंग शूट किया था। वहां मॉडल आंशिक रूप से कपड़े पहने हुए थी। इसलिए वह उसकी तस्वीरें चाहता था।

यही नहीं ईश्वरन ने कई पुरुषों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया। इसके बाद वह उन आदमियों के अकाउंट से महिलाओं से बात करता था। खासतौर पर उन महिलाओं जो कि उन पुरुषों से संबंधित थी। वह उनसे अंतरंग तस्वीरे मांगता था।

ईश्वर में पहले से ही फिशिंग मामले में जांच चल रही थी। 2023 में जब वह जमानत पर बाहर था, तब भी वह इस तरह की हरकतें करता रहा। जनवरी 2023 में उसने 20 वर्ष की एक महिला के इंस्टाग्राम और स्नैपचैट अकाउंट को हैक किया। इसके बाद महिला की अंतरंग तस्वीरें ढूंढी। इसके बाद उसके दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट में लॉगिन के लिए फिशिंग लिंक भेजी।

ईश्वरन के घर का पता अकाउंट के एक्सेस से चला। कुछ पीड़िताओं को जब समझ आया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है, तो उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िताओं के वकील ने 11 से 16 महीने की जेल की मांग की। उन्होंने कहा कि ईश्वरन के अपराध पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद किया है। जमानत पर भी वह ऐसी हरकत करता रहा।

बचाव पक्ष के वकील मर्विन टैन ने कहा कि ईश्वरन ने मस्ती में ऐसा किया था। ईश्वरन सिंगापुर गणराज्य वायु सेना में एक नियमित इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। उन्होंने कहा कि सजा से उनकी नौकरी पर खतरा है।


ईश्वरन 19 जून को अपनी सजा काटना शुरू करेगा। ईश्वरन की पत्नी ने मई की शुरुआत में ही बच्चे को जन्म दिया। इसलिए उसे व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed