फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore Changi Airport passport free Communications Minister Josephine Teo

सिंगापुर: चांगी एयरपोर्ट पर अगले साल से नहीं पड़ेगी पासपोर्ट दिखाने की जरूरत, जानें कैसे सफर करेंगे यात्री

Thu, 21 Sep 2023 11:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Sep 2023 11:03 AM IST
सार

चांगी एयरपोर्ट पर चेहरे की पहचान (फेस रिकगनिशन) और बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी पहले से ही इस्तेमाल में है। आने वाले बदलावों से यात्रियों को प्रत्येक टच प्वाइंट पर अपने दस्तावेजों को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
Singapore Changi Airport passport free Communications Minister Josephine Teo
Changi Airport - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट 2024 से आव्रजन के लिए स्वचालित क्लियरेंस और पासपोर्ट मुक्त होने के लिए तैयार है। इसकी घोषणा सिंगापुर की संचार मंत्री जोसेफिन टिओ ने पार्लियामेंट के सत्र के दौरान की। इस दौरान देश के आव्रजन अधिनियम से जुड़े कई बदलाव पारित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यात्री अब केवल बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल करके पासपोर्ट के बिना सिंगापुर में घूम सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सिंगापुर पासपोर्ट मुक्त आव्रजन मंजूरी देने वाला विश्व के कुछ देशों में से एक होगा। चांगी एयरपोर्ट पर चेहरे की पहचान (फेस रिकगनिशन) और बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी पहले से ही इस्तेमाल में है। आने वाले बदलावों से यात्रियों को प्रत्येक टच प्वाइंट पर अपने दस्तावेजों को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बायोमेट्रिक का उपयोग सिंगल टोकन प्रमाणीकरण बनाने के तौर किया जाएगा, जो कि विभिन्न टच प्वाइंट पर कार्यरत होगा।
विज्ञापन


सिंगापुर के बाहर कई देशों में पासपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है। दुनिया के सबसे अच्छे एयरपोर्ट में शुमार सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट में 100 से अधिक एयरलाइनों को सेवा प्रदान करता है। यह दुनियाभर के लगभग 100 देशों के 400 शहरों के लिए उड़ान भरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed