{"_id":"5ea90bb08ebc3e90233f0292","slug":"singapore-amid-lockdown-desperate-for-swim-british-expat-rents-pool-for-10-thousand-singapore-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: तैरने को बेताब शख्स ने सात लाख के मासिक किराए पर लिया पूल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: तैरने को बेताब शख्स ने सात लाख के मासिक किराए पर लिया पूल
Wed, 29 Apr 2020 10:40 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिंगापुर में सख्त लॉकडाउन के कारण कंडोमिनियम पूल बंद है। जिसके बाद एक ब्रिटिश प्रवासी ने पांच लाख 36 हजार 435 रुपये मासिक शुल्क पर एक महीने के लिए स्विमिंग पूल को किराए पर ले लिया। वह शुरुआत में पूरे सेंटोसा कोव 2,273,877,000 रुपये वाले बंगले को किराए पर लेना चाहते थे। लेकिन इसका मासिक किराया (16,11,183) काफी ज्यादा था। इसलिए योजना रद्द कर दी।
विज्ञापन
सिंगापुर के रियल एस्टेट के एजेंट लेस्टर चेन के अनुसार, 'शख्स केवल पूल का इस्तेमाल करना चाहता था क्योंकि वह उसके काफी करीब हैं।' चेन ने अपने ग्राहक की निजी जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने ही ब्रिटिश नागरिक को स्वीमिंग पूल लीज पर देने में मदद की है।
विज्ञापन
चेन ने कहा कि चूंकि उनके ग्राहक केवल पूल का इस्तेमाल करना चाहते थे। इसलिए वह उनके लिए प्रस्ताव लाए। उन्होंने कहा, 'मैंने मालिक से बात की। वह पूल और गार्डन को दो शर्तों पर लीज पर देने को तैयार हो गए। पहला, यह केवल तीन महीने के लिए होगा। दूसरा, यदि कोई और बंगले को लेना चाहेगा तो समझौता खत्म कर दिया जाएगा।' दोनों पार्टियों के बीच रविवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
सिंगापुर आंशिक लॉकडाउन के चौथे हफ्ते में प्रवेश कर रहा है जिसे एक जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यहां लोगों के बाहर आने-जाने पर रोक है। सार्वजनिक सुविधाएं जैसे कि स्पोर्ट्स हॉल और जिम बंद हैं। इसी तरह सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए कंडोस की सुविधाएं भी बंद हैं। नियमों का पालन न करने पर लोगों को जुर्माना, जेल या कार्य के निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।