फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh pilgrim from India dies while returning from religious pilgrimage in Pakistan news in hindi

Pakistan: महाराज रणजीत सिंह की बरसी के लिए पाकिस्तान गए भारतीय तीर्थयात्री की मौत, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Tue, 02 Jul 2024 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Jul 2024 02:18 PM IST
सार

पिछले हफ्ते कम से कम 455 सिख तीर्थयात्री महाराज रणजीत सिंह की बरसी के मौके पर भारत से पाकिस्तान आए थे। बता दें कि सिख साम्राज्य के पहले शासक, महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का भी करतारपुर साहिब में 450 से अधिक भारतीय सिखों की उपस्थिति में अनावरण किया गया था।

विज्ञापन
Sikh pilgrim from India dies while returning from religious pilgrimage in Pakistan news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से तीर्थ यात्रा कर लौट रहे 64 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मृतक धार्मिक तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान गए 450 से अधिक सिखों के समूह का हिस्सा था। तीर्थयात्रा से लौटने के दौरान व्यक्ति को दिव का दौरा पड़ा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव सिंह सिद्धू के तौर पर की गई है। वह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। 
विज्ञापन


मृतक महाराज रणजीत सिंह के 185वीं बरसी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आया था। उसने यहां धार्मिक अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया। अन्य सिख तीर्थयात्रियों के साथ वापस लौटते समय उन्हें भारतीय आव्रजन हॉल में दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते कम से कम 455 सिख तीर्थयात्री महाराज रणजीत सिंह की बरसी के मौके पर भारत से पाकिस्तान आए थे। बता दें कि सिख साम्राज्य के पहले शासक, महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का भी करतारपुर साहिब में 450 से अधिक भारतीय सिखों की उपस्थिति में अनावरण किया गया था। साल 2019 में नौ फीट लंबे महाराज रणजीत सिंह की प्रतिमा लहौर किले में उनकी समाधि के पास स्थापित की गई थी। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को दो बार तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed