फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh man shot dead by unknown gunmen in Peshawar city Pakistan latest news in hindi

Pakistan News: पेशावर में बंदूकधारियों ने सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला

Sun, 25 Jun 2023 01:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 01:10 AM IST
सार

पेशावर के रशीद गढ़ी से मनमोहन सिंह शहर की तरफ जा रहे थे। जब वह गुलदारा चौक ककशाल के पास पहुंचे। उसी दौरान कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Sikh man shot dead by unknown gunmen in Peshawar city Pakistan latest news in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लक्षित हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में हमले की दूसरी घटना है। इससे पहले, शुक्रवार को पैरों में गोली मारकर एक सिख को घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


पेशावर के रशीद गढ़ी से मनमोहन सिंह शहर की तरफ जा रहे थे। जब वह गुलदारा चौक ककशाल के पास पहुंचे। उसी दौरान कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घटना यक्का तूत पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मनमोहन सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सिखों पर पहले भी होते रहे हमले
मार्च 2023 में अज्ञात हमलावरों ने शहर में एक सिख व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेशावर में लगभग 15 हजार सिख रहते हैं। पेशावर में सिख समुदाय के अधिकांश लोग कारोबारी हैं और बड़ी संख्या में फार्मेसी के क्षेत्र से जुड़े हैं। सितंबर 2022 में पेशावर में एक प्रसिद्ध सिख हकीम (यूनानी चिकित्सा व्यवसायी) की उनके क्लिनिक के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2018 में, पेशावर में सिख समुदाय के एक प्रमुख सदस्य चरणजीत सिंह की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। इसी तरह, शहर में 2020 में न्यूज चैनल के एंकर रविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी। 2016 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेशनल असेंबली के सदस्य सोरेन सिंह की भी पेशावर में हत्या कर दी गई थी। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक आत्मघाती हमले में पुलिसकर्मी की मौत 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक आत्मघाती हमले में शनिवार को एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हमला बलूचिस्तान के तुरबत में हुआ जब महिला आत्मघाती हमलावर ने पैरामिलिट्री फ्रंटियर्स कॉर्प्स (एफसी) के एक वाहन को निशाना बनाया।

पुलिस ने कहा, 'हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमला समूह के मजीद ब्रिगेड की सामिया कलंदरानी बलूच ने किया था।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने विस्फोट की निंदा की और हमले पर खेद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मारे गए और घायल अधिकारियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा, आतंकवाद का उद्देश्य विकास प्रक्रिया को रोकना और सुरक्षा बलों को डराना है। आतंकवादियों के बुरे इरादे कभी सफल नहीं होंगे। यह प्रांत कई वर्षों से आतंकवाद और उग्रवाद से जूझ रहा है, जिसमें विभिन्न आतंकवादी समूह सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं।


पाकिस्तान ने कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर जताया विरोध
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को भारत के प्रभारी को तलब किया। आरोप लगाया कि घटना में दो नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पाक ने आरोप लगाया कि इस तरह के कृत्य 2003 के संघर्ष विराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed