फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh man, co-worker under probe for 'assaulting' shoplifter in US

USA: कैलिफोर्निया में चोरी के संदेह में व्यक्ति के साथ मारपीट, जांच के दायरे में एक सिख और सहकर्मी

Mon, 07 Aug 2023 09:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Aug 2023 09:23 PM IST
सार

USA: अमेरिका में दुकान में लूटपाट की कोशिश करने के शक में एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले की जांच अधिकारी कर रहे हैं। इस जांच के घेरे में एक सिख व्यक्ति समहित दो कर्मचारी है।

विज्ञापन
Sikh man, co-worker under probe for 'assaulting' shoplifter in US
चोरी के संदेह में व्यक्ति पर हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में दुकान में लूटपाट की कोशिश करने के शक में एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले की जांच अधिकारी कर रहे हैं। इस जांच के घेरे में एक सिख व्यक्ति समहित दो कर्मचारी है। घटना का वीडियो वायरल हो गया था। 

विज्ञापन

 
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 29 जुलाई को कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में 7-इलेवन स्टोर में हुई। वायरल वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति स्टोर की अलमारियों से सिगरेट और अन्य उत्पादों को खाली करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद दुकान के दो कर्मचारी उसे रोकने के लिए आते हैं। वीडियो में देखा गया कि एक कर्मचारी चोर को नीचे गिरा रहा है जबकि सिख व्यक्ति उसे डंडे से पीट रहा है। 
विज्ञापन


स्टॉकटन पुलिस ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर एक अपडेट मेंकहा कि वे 7-इलेवन डकैती मामले में संदिग्ध पर दो व्यक्तियों के हमले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे ध्यान में लाया गया है कि 7-इलेवन के लूटपाट के एक संदिग्ध पर दो कर्मचारियों द्वारा हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हमें घटना की जानकारी है और जांच जारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऑनलाइन पोर्टल ने स्कॉकटन पुलिस के हवाले से बताया कि माना जा रहा है कि संदिग्ध चोर ने चौबीस घंटे के भीतर स्टोर में दो बार लूटपाट की। उन्होंने कहा, 'मामले को हमारे जांच ब्यूरो को साक्षात्कार और साक्ष्य समीक्षा के लिए सौंपा गया है। एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद निष्कर्षों को समीक्षा के लिए सैन जोकिन काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी को भेज दिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed