{"_id":"5f1ef23cd2b4b113db551a43","slug":"shripad-yesso-naik-said-indians-living-in-other-countries-can-help-india-to-become-atmanirbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में फैले भारतीय देश को आत्मनिर्भर बनाने में निभा सकते हैं अहम भूमिका : श्रीपद नाइक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनियाभर में फैले भारतीय देश को आत्मनिर्भर बनाने में निभा सकते हैं अहम भूमिका : श्रीपद नाइक
Mon, 27 Jul 2020 08:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीपद नाइक (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने रविवार को कहा कि दुनिया भर में रह रहे भारतीय, भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। नाइक ने ‘जयपुर फुट यूएसए’ द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर आयोजित एक डिजिटल सम्मेलन में कहा कि कई अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद सरकार ने आवश्यक कदम उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के मद्देनजर 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, जो देश की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। नाइक ने कहा कि विनिर्माण का केंद्र आत्मनिर्भर भारत अन्य देशों की भी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में विदेशों में भारतीय समुदाय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
इस बीच, आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत काफी प्रगति कर रहा है और देश कोरोना वायरस संकट से मजबूत बनकर उबरेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विभिन्न मोर्चों पर बड़े कदम उठा रहा है, भले ही वह आतंकवाद से निपटने का मामला हो या लैंगिक समानता की बात हो। वेबिनार में वक्ताओं ने करगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर इस युद्ध के नायकों को याद किया।