फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sherin Mathews released from jail for lack of evidence

सुबूतों के अभाव में शेरिन मैथ्यूज जेल से रिहा

Sun, 03 Mar 2019 05:40 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 03 Mar 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Sherin Mathews released from jail for lack of evidence

तीन वर्षीय दत्तक बेटी शेरीन मैथ्यूज की मौत की आरोपी मां शिनी मैथ्यूज को डलास की एक स्थानीय अदालत ने सुबूतों के अभाव में जेल से रिहा कर दिया गया है। शिनी पिछले 15 महीनों से जेल में थी। आरोप सही पाए जाने पर शिनी को 2 से 20 साल की जेल की सजा हो सकती थी। वहीं इस मामले में शिनी के पती वेस्ले मैथ्यूज की सुनवाई मई में होगी।  शिनी और वेस्ले मैथ्यूज ने शेरीन को साल 2016 में गोद लिया था। साल 2017 में डलास के बाहरी इलाके में शेरिन मृत मिली थी। उसका शव मिलने के दो सप्ताह पहले ही मैथ्यूज दंपती ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी।

विज्ञापन


केरल मूल के अमरीकी निवासी मैथ्यूज दंपती ने बिहार के अनाथालय से शेरिन को गोद लिया था। शिनी  पर आरोप लगा था कि वह और उनके पति अपनी गोद ली हुई बेटी शेरिन को घर में अकेले छोड़कर रात्रिभोज में गए थे। इस दौरान उनकी चार वर्षीय बेटी उनके साथ थी। घर लौटने पर उन्होंने शेरिन के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन


उधर मासूम की हत्या के आरोप और सुबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोपी वेस्ले मैथ्यूज की सुनवाई मई में होगी। दरअसल वेस्ले ने शुरुआत में पुलिस को बताया था कि उसने तड़के तीन बजे शेरिन को दूध खत्म न करने पर घर के बाहर खड़े होने की सजा दी थी,लेकिन जब वह उसे लेने बाहर आया तो वह लापता थी। बाद में उसने अपने बयान से पलटते हुए कहा था कि शेरिन के गले में दूध अटकने से उसकी मौत हुई और उसने एक पुलिया के पास उसके शव को फेंक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed