फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Most Expensive Divorce in World: Illicit Affair And Dubai King Sheikh Mohammed Bin Rashid Use Pegasus to Hack Haya's Phone 

Most Expensive Divorce: दुबई की राजकुमारी के बॉडीगार्ड से थे रिश्ते, अवैध संबंध छुपाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया

Wed, 22 Dec 2021 12:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Dec 2021 12:14 PM IST
सार

47 वर्षीय राजकुमारी हया ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के खाते से 7.5 मिलियन डॉलर रुपये निकाले थे। इन रुपयों का भुगतान उन्होंने अपने बॉडीगार्ड(अंगरक्षक) का मुंह बंद कराने के लिए किया था, जिसके साथ राजकुमारी हया के अवैध संबंध थे।

विज्ञापन
Most Expensive Divorce in World: Illicit Affair And Dubai King Sheikh Mohammed Bin Rashid Use Pegasus to Hack Haya's Phone 
Haya bint Hussein - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के इतिहास में सबसे बड़े तलाक निपटारे के रूप में सामने आए दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम व उनकी सबसे छोटी पत्नी राजकुमारी हया के मामले ने दुनिया भर की नजरें अपनी ओर खींची हैं, लेकिन इस मामले ने शेख और राजकुमारी हया की आलीशान जिंदगी को भी दुनिया के सामने ला दिया है। यहां तक कि राजकुमारी हया ने अपने अवैध संबंध छुपाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया।

विज्ञापन

राजकुमार ने बच्चों के खातों से  निकाला पैसा 
इस मामले में एक और बात निकलकर सामने आई है कि 47 वर्षीय राजकुमारी हया ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के खाते से 7.5 मिलियन डॉलर रुपये निकाले थे।  इन रुपयों का भुगतान उन्होंने अपने बॉडीगार्ड(अंगरक्षक) का मुंह बंद कराने के लिए किया था, जिसके साथ राजकुमारी हया के अवैध संबंध थे। मंगलवार को ब्रिटिश मीडिया में छपी रिपोर्टों के मुताबिक, राजकुमारी ने अदालत में बताया कि "मैं डर गई थी और उस खाते में पैसा मौजूद था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध का पता चलने पर दिया था तलाक
72 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी पत्नी राजकुमारी हया के अवैध संबंध के बारे में पता चलने पर उन्हें तलाक दे दिया, जिस कारण मामला कोर्ट में गया और कोर्ट ने शेख को तलाक निपटारे के रूप में लगभग 5500 करोड़ रुपये (554 मिलियन पाउंड) का भुगतान करने का आदेश दे दिया, जिससे राजकुमारी हया और उनके बच्चों की सुरक्षा हो सके और उनका भविष्य भी सुरक्षित रह सके। कोर्ट ने कहा कि राजकुमारी और उनके बच्चों की शेख से सुरक्षा जरूरी है क्योंकि,  शेख बेवफाई को अपराध मानते हैं।

विज्ञापन

आलीशान हवेलियों के मालिक हैं शेख और राजकुमारी हया 
शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 2004 में राजमुकारी हया बिंब अल हुसैन से शादी की थी। वह शेख की छठवीं पत्नी थीं। शेख से शादी करने के बाद राजकुमारी हया और उनके बच्चों के पास बेशुमार दौलत थी। हया के पास एक 400 मिलियन पाउंड की नौका और निजी विमानों का बेड़ा था। हया ने 2016 में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी के घर केंसिंग्टन पैलेस के पास एक हवेली को 87.5 मिलियन पाउंड में खरीदा था। अब इसकी कीमत लगभग 100 मिलियन पाउंड है। इस हवेली को खूबसूरत बनाने के लिए राजकुमारी ने 14.7 मिलियन पांउड खर्च किए थे। इसके अलावा बर्कशायर और कैसलवुड हवेली के रखरखाव के लिए 770,000 पाउंड सालाना देने की मांग राजकुमारी ने की है। 
 

शेख के पास घुड़दौड़ के 400 घोड़े 
शेख दुनिया के सबसे प्रभावशाली घोड़ों के मालिक के रूप में जाने जाते हैं। अपने भाई के साथ मिलकर उन्होंने गोडॉल्पिन हॉर्स रेसिंग स्टबल की स्थापना की थी। जब शेख की राजकुमारी हया के साथ शादी हुई तो उनके पास करीब 400 घोड़े थे। राजकुमारी हया ने अदालत में कहा कि उनके और उनके बच्चों के पास अभी करीब 60 घोड़े हैं, जिनके मुआवजे के तौर पर उन्होंने 75 मिलियन पाउंड की मांग की थी। 
 

छुट्टियों पर होता है शाही खर्च
शेख और राजकुमारी हया की शादी के बाद दोनों गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए इटली गए थे। इन छुट्टियों पर करीब 631000 पाउंड खर्च किए गए। इसके अलावा ग्रीस के एक होटल में करीब 274000 यूरो चुकाए गए। राजकुमारी हया को ब्रिटेन में दो सप्ताह की छुट्टी और हर साल नौ सप्ताह की विदेश यात्रा के लिए पैसा मिलता था। इस पर कोर्ट ने कहा कि दुबई के शासक को हर साल हया की छुट्टियों के लिए 5.1 मिलियन पाउंड देना होगा। 

वहीं शेख ने अपनी सबसे छोटी पत्नी राजकुमारी हया और उनके वकील के फोन को हैक करने के लिए पेगासस जैसे स्पाईवेयर का इस्तेमाल किया, जबकि इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सिर्फ सरकारें ही करती हैं। अदालत में तलाक मामले की सुनवाई के दौरान यह बात भी निकल कर सामने आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed