Sheikh Hasina: 'ये जनता की ताकत, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगा उदाहरण', हसीना के इस्तीफे पर विपक्षी बीएनपी
Sheikh Hasina: विपक्षी बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान ने कहा कि शेख हसीना का इस्तीफा जनता की ताकत को साबित करता है। यह आने वाली पीढ़ियों को दिखाने के लिए एक उदाहरण होगा कि लोगों का साहस अत्याचारों पर कैसे काबू पा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना के देश छोड़ने की खबरें हैं। इससे पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान ने उनके फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे जनता की ताकत करार दिया।
रहमान ने एक्स पर लिखा, "शेख हसीना का इस्तीफा जनता की ताकत को साबित करता है। यह आने वाली पीढ़ियों को दिखाने के लिए एक उदाहरण होगा कि लोगों का साहस अत्याचारों पर कैसे काबू पा सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "समाज के सभी वर्गों के छात्रों और प्रदर्शनकारियों को बधाई। इस ऐतिहासिक दिन लोगों की देश के प्रति न्याय और प्रेम की निस्वार्थ भावना प्रबल हुई है। आइए, हम सब मिलकर बांग्लादेश को एक लोकतांत्रिक और विकसित राष्ट्र के रूप में पुनर्निर्मित करें, जहां सभी लोगों के अधिकार और आजादी सुरक्षित हो।"