फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheikh Hasina daughter becomes regional director of WHO World Updates in hindi

World Updates: शेख हसीना की बेटी बनीं WHO की क्षेत्रीय निदेशक, अमेरिका में श्रेयस रेड्डी की मौत की जांच शुरू

Fri, 02 Feb 2024 02:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Feb 2024 02:53 AM IST
सार

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि पुलिस ओहियो में भारतीय-अमेरिकी छात्र की मौत की जांच कर रही है। मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Sheikh Hasina daughter becomes regional director of WHO World Updates in hindi
दुनिया की अहम खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के रुप में नियुक्त हुईं हैं। उन्होंने गुरुवार को पदभार संभाल लिया है। इस पद को संभालने वाली वाजेद दूसरी महिला हैं। वहीं, बांग्लादेश की पहली महिला हैं। वाजेद दो अरब से अधिक आबादी वाले 11 देशों में डब्लूएचओ का निर्देशन करेंगी।

विज्ञापन

श्रेयस रेड्डी के मौत की जांच कर रही है अमेरिकी पुलिस: भारतीय दूतावास
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि पुलिस ओहियो में भारतीय-अमेरिकी छात्र की मौत की जांच कर रही है। मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है। दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय मूल के छात्रा श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी के निधन से दुख हुआ। पालिस जांच कर रही है। रेड्डी लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस, सिनसिनाटी का छात्र था। दूतावास का कहना है कि वह परिवार के साथ संपर्क में हैं। हर संभव मदद की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने सरकारी भूमि हड़पने के घोटाले में शीर्ष व्यवसायी को गिरफ्तार किया
नेपाल पुलिस ने गुरुवार को सरकारी जमीन हड़पने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित एक सरकारी जमीन को हड़प लिया था। मुख्य आरोपी की पहचान नेपाल के एकमात्र अरबपति और चौधरी समूह के अध्यक्ष बिनोद चौधरी के छोटे भाई अरुण चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा आरोपी बंसबारी जूता फैक्ट्री का पूर्व अध्यक्ष अजीत नारायण सिंह थापा है, जिस पर अरुण का साथ देने का आरोप है। काठमांडू जिला अदालत ने दोनों को चार-चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान घर में मिली महिलाएं, यौन तस्करी का शक
अमेरिका के अटलंटा शहर में एक घर में कार्रवाई के लिए घुसी पुलिस को कई महिलाएं मिलीं। पुलिस ने आशंका जताई है कि घर का इस्तेमाल यौन तस्करी के लिए किया जाता होगा। पुलिस ने घर से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अधिकतर महिलाएमं 16 से 40 वर्ष की हैं। पड़ोसियों ने शिकायत की थी घर का इस्तेमाल आए दिन पार्टियों के लिए किया जाता था। 


पाकिस्तानी सेना ने दो आंतकियों को मार गिराया
पाकिस्तानी सुरक्षाबल आतंकवादियों के खिलाफ सक्रिय है। आईएसपीआर ने बताया कि डेरा इस्माइल खान जिले में गुरुवार रात ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed