फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shanghai in China to start phased Covid19 lockdown on Monday sharp rise in coronavirus cases news in Hindi

कोरोना वायरस: सोमवार से शंघाई में चरणबद्ध लॉकडाउन की शुरुआत करेगा चीन, तेजी से बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

Sun, 27 Mar 2022 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Mar 2022 07:49 PM IST
सार

चीन का शंघाई शहर ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही तेजी को देखते हुए सोमवार से चरणबद्ध लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Shanghai in China to start phased Covid19 lockdown on Monday sharp rise in coronavirus cases news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां के महानगर शंघाई में भी कोरोना के मामले तेज रफ्तार से बढ़े हैं। इसे देखते हुए चीन ने शंघाई में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन लागू करने का एलान किया है, जिसकी शुरुआत कल यानी सोमवार से होगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंघाई शहर चीन में कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां शनिवार को कोरोना के 2,676 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा बीते दिन के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यहां 1,609 और  शुक्रवार को 2,267 कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद शहर में कई पाबंदियों को लागू कर दिया गया। हालांकि, इन सबके बावजूद भी शनिवार को यहां कोरोना के 2676 नए मामले आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed