फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shanghai allows 4 million more people out of their homes as virus restrictions ease, reports 

शंघाई में राहत : कोरोना पाबंदियों में ढील, कई दिनों से घरों में कैद 40 लाख लोगों को लॉकडाउन से छूट

Wed, 20 Apr 2022 09:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Apr 2022 09:40 AM IST
सार

दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाला शंघाई बीते कई दिनों से कोरोना की बड़ी लहर की चपेट में है। यहां अब भी मौतों व संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
Shanghai allows 4 million more people out of their homes as virus restrictions ease, reports 
शंघाई में राहत - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना से बुरी तरह जूझ रहे चीन के प्रमुख शहर शंघाई में राहत दी गई है। चीन सरकार ने पिछले दिनों यहां लगाए गए लॉकडाउन में राहत देते हुए 40 लाख और लोगों को घरों से निकलने की छूट दे दी है। यानी ये लोग अब अपने काम-धंधों व रोजगार पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाला शंघाई बीते कई दिनों से कोरोना की बड़ी लहर की चपेट में है। यहां अब भी मौतों व संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। चीन के सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड-19 के कारण सात और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दो दिन के भीतर 10 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। देश में अब महामारी के चलते मृतक संख्या बढ़कर 4,648 पहुंच गई है।

विज्ञापन


21 हजार नए मामले मिले
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21,400 नए मामले सामने आए। इनमें अधिकतर मामले शंघाई में दर्ज हुए। 24 घंटे में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 3,297 नए मामले सामने में आए, जिसमें से अकेले शंघाई में 3,084 नए मामले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। चीन में एक दिन के भीतर स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 18,187 मामले ऐसे थे जिनमें बीमारी का कोई लक्षण ही मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed