{"_id":"5f104ea28ebc3e63b956e95c","slug":"shamima-begum-who-travelled-to-syria-to-join-is-can-now-return-to-uk-to-challenge-citizenship-removal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने वाली शमीमा बेगम को ब्रिटेन लौटने की मिली अनुमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने वाली शमीमा बेगम को ब्रिटेन लौटने की मिली अनुमति
Thu, 16 Jul 2020 06:27 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन से भागकर सीरिया में आंतकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) में शामिल होने वाली युवती शमीमा बेगम को ब्रिटेन लौटने की अनुमति मिल गई है। साथ ही वह ब्रिटेन की सरकार के खिलाफ अपनी न्यायिक लड़ाई जारी रख सकती है, जिसने सुरक्षा कारणों से उसकी ब्रिटिश नागरिकता रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
20 वर्षीय शमीमा उन तीन लड़कियों में शामिल थी जोकि सीरिया में आईएसआईएस में शामिल होने के लिए वर्ष 2015 में लंदन से फरार हो गई थीं। ब्रिटेन के वरिष्ठ न्यायाधीशों ने इस सप्ताह आदेश दिया था कि शमीमा को ब्रिटेन में दोबारा प्रवेश करने और अपना मुकदमा लड़ने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए पूर्वी लंदन से छिपकर सीरिया जाने वाली शमीमा उस समय 15 वर्ष की थी। इस समय वह उत्तरी सीरिया में कुर्द बलों द्वारा संचालित शिविर में रह रही है। ब्रिटेन की अपील अदालत ने कहा कि उसे निष्पक्ष सुनवाई से वंचित कर दिया गया क्योंकि वह शिविर से अपना मुकदमा नहीं लड़ सकती थी।
विज्ञापन