{"_id":"6251ee770cbb656d674d617c","slug":"shahbaz-sharif-said-today-will-be-a-new-morning-and-bilawal-bhutto-said-welcome-back-to-old-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में नई सरकार बनेगी: शहबाज शरीफ बोले- आज नई सुबह होगी, बिलावल भुट्टो ने कहा- वेलकम बैक टू पुराना पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक में नई सरकार बनेगी: शहबाज शरीफ बोले- आज नई सुबह होगी, बिलावल भुट्टो ने कहा- वेलकम बैक टू पुराना पाकिस्तान
Sun, 10 Apr 2022 02:08 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:08 AM IST
सार
पाकिस्तान में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव जीत गया है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई वोटिंग में इमरान के खिलाफ 174 वोट पड़े। आज आधिकारिक तौर पर नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए नेशनल असेंबली की बैठक जारी रहेगी।
विज्ञापन
संसद में बोलते हुए शाहबाज शरीफ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में कई हफ्तों से चल रहे सियासी घमासान के बीच आज इमरान खान सियासी पारी में क्लीन बोल्ड हो गए। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की प्रक्रिया खत्म होने के साथ उनकी सरकार गिर गई। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई वोटिंग में इमरान के खिलाफ 174 वोट पड़े और शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली को किया संबोधित
अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग जीतने के बाद शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में अपनी बात रखी। शहबाज शरीफ ने कहा कि आज अल्लाह ने पाकिस्तान की आवाम की दुआएं कुबूल की हैं। पाकिस्तान में ऐसी मिसालें कम देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि "हम बेकसूर लोगों को जेल में नहीं डालेंगे। हम किसी से बदला नहीं लेंगे। पाकिस्तान का बुरा सपना खत्म हुआ। पाकिस्तान में मुस्कुराने के दिन लौटे।
विज्ञापन
नवाज शरीफ को किया याद
शहबाज शरीफ ने अपने भाई नवाज शरीफ को याद किया कि वह यहां होते तो खुश होते। साथ ही कहा कि सरकार का विरोध करने पर बेटियों ने जेलें काटी हैं। पाकिस्तान का बुरा सपना खत्म हुआ है। हम सबको साथ लेकर पाकिस्तान को महान बनाना चाहते हैं। इस कौम के जख्मों पर मरहम रखना चाहते हैं हम किसी से बदला नहीं लेंगें, किसी को जेलों में नहीं भिजवाएंगे हम कानून का साथ देंगे।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो ने कहा- वेलकम बैक टू पुराना पाकिस्तान
विपक्ष की जीत के बाद पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, "पूरे पाकिस्तान को मुबारकबाद। मुल्क तीन साल से बोझ उठा रहा था, साथ ही उन्होंने कहा कि जुर्म है, बढ़ता है, मिट जाता है। तीन-चार साल में सब सीख लिया जो पूरी जिंदगी में नहीं सीखा। भुट्टो ने कहा वेलकम बैक टू पुराना पाकिस्तान। पाकिस्तान के मुस्कुराने के दिन लौटे।
जीत पर मरियम नवाज ने ट्वीट किया
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने जीत के बाद ट्वीट कर कहा कि "आज पाकिस्तान का दु:स्वपन खत्म हुआ।"
विपक्ष को मिले 174 वोट, गिरी इमरान की सरकार
वोटिंग की गिनती पूरी हो गई है। विपक्ष को 174 वोट मिले हैं। इसी के साथ इमरान खान की सरकार गिर गई है। गौरतलब है कि 342 सदस्यीय असेंबली में सरकार बनाने के लिए 172 सदस्यों की आवश्यकता होती है। विपक्ष को 174 वोट मिलने के साथ ही शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। शहबाज शरीफ पंजाब प्रांत के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।