फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shahbaz Sharif returned before Pakistani airspace was shut down

पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद होने से पहले शहबाज शरीफ वापस लौटे

Mon, 23 Mar 2020 10:51 PM IST
अनवर अंसारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 23 Mar 2020 10:51 PM IST
सार

  • बीमार नवाज शरीफ के साथ चार महीने से लंदन में थे शहबाज
  • क्वारेंटाइन भेजे गए शहबाज ने देश में लॉकडाउन की मांग की
  • किसी भी तरह की लापरवाही के लिए इमरान सरकार होगी जिम्मेदार- शरीफ

विज्ञापन
Shahbaz Sharif returned before Pakistani airspace was shut down
Shahbaz Sharif - फोटो : Daily Pakistan

विस्तार

पाकिस्तान नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता और पाकिस्तान मुस्लीम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ चार महीने के बाद लंदन से इस्लामाबाद लौट आए हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते खतरे की वजह से पाकिस्तान ने अगले दो हफ्ते के लिए बाहर के देशों से आने वाले विमानों पर रोक लगा दी है। ऐसे में रविवार को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद शहबाज शरीफ को भी एहतियाती तौर पर मेडिकल जांच के बाद किसी एकांत जगह में भेज दिया गया है। शहबाज अगले कुछ दिनों तक निजी और सियासी गतिविधियों से भी दूर रहेंगे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए शहबाज़ ने लंदन से आते वक्त एक वीडियो जारी कर अपने समर्थकों से उनका स्वागत करने एयरपोर्ट आने से मना कर दिया था। शहबाज ने कहा कि वो पहले ही वापस आना चाहते थे लेकिन अपने भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बीमारी की वजह से नहीं आ सके। लेकिन जब उन्हें पता चला कि पाकिस्तान सरकार अगले दो हफ्ते के लिए अपना एयर स्पेस बंद करने जा रही है तो नवाज शरीफ की सलाह पर वह वापस लौट आए।
विज्ञापन


पीएमएल (एन) की प्रवक्ता अज्मा बुखारी ने कहा कि शहबाज एक अनुभवी नेता हैं और चाहते हैं कि पाकिस्तान सरकार देश पर आए इस गंभीर खतरे और पाकिस्तानी जनता की सुरक्षा के लिए सभी विपक्षियों का भी साथ ले और कोरोना वायरस को लेकर उठाए जा रहे कदमों के बारे में होने वाली बैठकों में विपक्षी नेताओं को भी शामिल करे। ऐसे समय में सभी एकसाथ मिलकर इसका मुकाबला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज़ पिछले 19 नवंबर को नवाज़ शरीफ के साथ लंदन गए थे लेकिन नवाज की बीमारी की गंभीरता और इलाज लंबा चलने की वजह से उन्हें अबतक वहां रुकना पड़ा। जेल में बंद नवाज शरीफ की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत दी गई थी।


लंदन से शहबाज ने पाकिस्तान सरकार से मांग की थी कि कोरोना की वजह से देश की गंभीर हालत को देखते हुए वहां तत्काल चीन की तरह लॉकडाउन किया जाए और सभी ज़रूरी उपाय युद्ध स्तर पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अवाम की हिफाजत करना सरकार का पहला फर्ज है। और अगर इसे लेकर कोई भी  लापरवाही या लॉकडॉउन के फैसले में देरी के लिए पूरी तरह पीएमएल सरकार ज़िम्मेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed