फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shahbaz Sharif relations with India foreign policy, Ishaq Dar can become Foreign Minister

Pakistan: भारत से संबंध और शहबाज शरीफ की विदेश नीति पर रहेंगी नजरें, इशाक डार बन सकते हैं विदेश मंत्री

Sat, 09 Mar 2024 02:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Mar 2024 02:24 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्री के तौर पर डार की काफी आलोचना हुई। पाकिस्तान में आए आर्थिक संकट के कारण उनका काफी विरोध हुआ। कहा जाता है कि आईएमएफ की चिंताओं को नजरअंदाज करने के कारण पाकिस्तान की वित्तीय हालत खराब हुई है।

विज्ञापन
Shahbaz Sharif relations with India foreign policy, Ishaq Dar can become Foreign Minister
इशाक डार - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद की खींचतान खत्म हो गई है। गठबंधन की मदद से पीएमएलएन के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद संभाल लिया है। अब उम्मीद है कि पूर्व वित्त मंत्री इसाक डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पद संभाल सकते हैं। शरीफ मंत्रिमंडल के विस्तार पर ध्यान केंदित कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कार्यवाहक मंत्री और पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में काम करेंगे। वहीं, पूर्व राजनयिक और पीएमएलएन नेता तारिक फातेमी विशेष सहायक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। एक बैठक में जिलानी ने प्रधानमंत्री को कार्यवाहक व्यवस्था के दौरान विभिन्न विदेशी मामलों की जानकारी दी। 

विज्ञापन

वित्त मंत्री के रूप में डार की काफी आलोचना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्री के तौर पर डार की काफी आलोचना हुई। पाकिस्तान में आए आर्थिक संकट के कारण उनका काफी विरोध हुआ। कहा जाता है कि आईएमएफ की चिंताओं को नजरअंदाज करने के कारण पाकिस्तान की वित्तीय हालत खराब हुई है। शुरुआत में अंदरखाने चर्चाएं थीं कि उन्हें संसद के ऊपरी सदन सीनेट का अध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन पीपीपी के साथ गठबंधन के बाद सीनेट अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं खत्म हो गईं। दरअसल, गठबंधन के कारण सीनेट अध्यक्ष का पद पीपीपी की झोली में डालने के लिए पीएमएलएन सहमत हो गई।  

विज्ञापन

भारत के साथ मधुर संबंध सम्मान और समानता पर होगा आधारित
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि अभी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है और मंत्रिमंडल के गठन होने के बाद ही विदेशी नीति पर चर्चा की जाएगी। नए मंत्रिमंडल के बाद ही पड़ोसियों सहित अन्य देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर जोर दिया जाएगा। तब हम बेहतर स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है लेकिन यह संबंध सम्मान और समानता पर आधारित होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed