फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shahbaz Sharif Prime Minister Pakistan Asif Zardari President

Pakistan: शहबाज होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, आसिफ जरदारी बनेंगे राष्ट्रपति; पीपीपी-पीएमएलएन में सहमति

Wed, 21 Feb 2024 04:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Feb 2024 04:53 AM IST
सार

पीटीआई ने हाल ही में, अपने नेता उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 54 वर्षीय उमर अयूब पीटीआई के महासचिव हैं और पूर्व सैन्य तानाशाह अयूब खान के पोते हैं।

विज्ञापन
Shahbaz Sharif Prime Minister Pakistan Asif Zardari President
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif

विस्तार

पाकिस्तान में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ जरदारी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति होंगे। कई दिनों की बातचीत के बाद दोनों दलों के बीच सरकार गठन को लेकर समझौता हो गया है।

विज्ञापन

मंगलवार की देर रात संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने गठबंधन सरकार के गठन को लेकर दोनों दलों में हुए करार की घोषणा की। जियो न्यूज ने बिलावल के हवाले से कहा, पीपीपी और पीएमएल-एन ने आवश्यक संख्या हासिल कर ली है। अब हम सरकार बनाने की स्थिति में हैं। यह घोषणा सोमवार को दोनों दलों के नेताओं के बीच नवीनतम दौर की बातचीत बेनतीजा समाप्त होने के एक दिन बाद आई है।

विज्ञापन

अयूब खान के पीटीआई बनाया पार्टी का पीएम उम्मीदवार
पीटीआई ने हाल ही में, अपने नेता उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 54 वर्षीय उमर अयूब पीटीआई के महासचिव हैं और पूर्व सैन्य तानाशाह अयूब खान के पोते हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार के रूप में 2013 का चुनाव हारने के बाद 2018 के आम चुनाव से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका को भूमिका निभाना चाहिए
इमरान खान का आरोप है कि उनके उम्मीदवारों को जानबूझकर हराया गया है। उनका जनादेश चोरी किया गया है। पीटीआई नेता असद कैसर ने कहा कि हाल ही में खान का संदेश पढ़ते हुए कहा था कि अमेरिका को चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उनका कहना है कि अमेरिका ने अपनी भूमिका ढंग से नहीं निभाई है। अमेरिका को अगर लगता है कि वह एक बड़े लोकतांत्रिक देश हैं और पाकिस्तान में धांधली हो रही है। पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए गए तो उन्हें इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पीटीआई के वकील सैफ ने कहा कि अमेरिका को इन चुनावों पर सख्त रूख अपनाना चाहिए। सैफ ने कहा कि पीटीआई को घेर लिया गया है। अमेरिका को आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed