{"_id":"5deeba9b8ebc3e87d171cb53","slug":"shah-mehmood-qureshi-boycotted-general-vk-singh-speech-at-the-heart-of-asia-conference-in-istanbul","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के भाषण का किया बहिष्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के भाषण का किया बहिष्कार
Tue, 10 Dec 2019 02:50 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने तुर्की में अफगानिस्तान को लेकर चल रहे क्षेत्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के भाषण का सोमवार को बहिष्कार किया। मीडिया में आई एक खबर के अनुसार कुरैशी ने कश्मीर में स्थिति को लेकर विरोध जताते हुए सिंह के भाषण का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि इस्तांबुल में ‘हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस’ के 8वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में जैसे ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने भाषण देना शुरू किया, कुरैशी अपनी सीट से खड़े हो गए और हॉल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
अखबार में बताया गया कि कुरैशी ने तुर्की में मीडिया से कहा कि उन्होंने कश्मीर में स्थिति को लेकर विरोध जताने के लिए भारतीय मंत्री के भाषण का बहिष्कार किया। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कुरैशी के बहिष्कार पर कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन