फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shah Mahmood Qureshi call his Chinese counterpart Wang to seek its support in debt relief to developing countries

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने चीनी समकक्ष से की बात, कर्ज से राहत में मांगा समर्थन

Thu, 16 Apr 2020 03:04 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Shah Mahmood Qureshi call his Chinese counterpart Wang to seek its support in debt relief to developing countries
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ रहे विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने की वैश्विक पहल के लिए चीन का समर्थन मांगने के लिए चीन के अपने समकक्ष वांग यी से फोन पर बातचीत की।

विज्ञापन


बुधवार को विदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कुरैशी ने इस बात को रेखांकित किया कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है और इसके बाद के नतीजे अधिक गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों पर इसका प्रभाव बहुत गंभीर पड़ा है।
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा कि इन कारकों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैश्विक समुदाय से अपील की है कि वह विकासशील देशों को ऋण राहत प्रदान करने के लिए काम करने की अपील की थी। विदेश मंत्री ने इस पहल के लिए चीन से जी-20 मंच समेत अन्य मंचों पर समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी-20 देशों के समूह ने बुधवार को दुनिया के सबसे गरीब देशों को कर्ज में अस्थायी राहत देने की घोषणा की थी क्योंकि वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के जी -20 समूह के वित्त मंत्रियों जिसमें अमेरिका, चीन, भारत और अन्य देश शामिल हैं उन्होंने कहा कि वे तुरंत गरीब देशों द्वारा कर्ज अदायगी पर अस्थायी रोक लगाते हैं।

कुरैशी ने वांग के साथ बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान और चीन सदाबहार सामरिक सहकारी भागीदार हैं और उन्होंने एकजुटता, आपसी सहायता और आपसी सहयोग की उम्दा परंपरा को संरक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण लगाने के लिए चीन द्वारा पाकिस्तान को दी दान राशि तथा सहायता के लिए पाकिस्तान तथा उसकी आवाम आभार जताती है।


वांग ने चीन से बात करने के लिए कुरैशी को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि चीन जी-20 मंच के साथ-साथ अन्य प्रासंगिक मंचों पर भी इस पहल का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने वैश्विक आर्थिक और स्थिरता के लिए बहुत खतरा पैदा किया है और इससे निपटने के लिए समन्वित और समान प्रयासों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed