{"_id":"622392608657b64e1114bd4f","slug":"sewa-international-extends-help-to-about-30-000-people-amidst-russia-ukraine-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन युद्ध: सेवा इंटरनेशनल ने की 30 हजार लोगों की मदद, भारतीयों ने किए सबसे ज्यादा आवेदन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस-यूक्रेन युद्ध: सेवा इंटरनेशनल ने की 30 हजार लोगों की मदद, भारतीयों ने किए सबसे ज्यादा आवेदन
Sat, 05 Mar 2022 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:10 PM IST
सार
एक गैर लाभकारी संगठन सेवा इंटरनेशनल ने यूक्रेन में फंसे 30,000 लोगों की सहायता की है। सेवा इंटरनेशनल ने बताया कि यूक्रेन में फंसे लोगों में मदद के लिए सबसे ज्यादा अनुरोध भारतीयों के आए हैं।
विज्ञापन
सेवा इंटरनेशनल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक गैर लाभकारी संगठन सेवा इंटरनेशनल ने यूक्रेन में फंसे 30,000 लोगों की सहायता की है। गौरतलब है कि रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में फंसे लोग समस्याओं का सामना कर रहा है। सेवा इंटरनेशनल के रिलेशनशिप मैनेजर विनोद पिल्लई ने बताया कि यूक्रेन में फंसे लोगों में मदद के लिए सबसे ज्यादा अनुरोध भारतीयों के आए हैं। सेवा इंटरनेशनल ने अफ्रीकियों और यूक्रेनियन लोगों के अलावा कई अन्य देशों के नागरिकों की मदद भी की है।
विज्ञापन
सेवा इंटरनेशनल के रिलेशनशिप मैनेजर विनोद पिल्लई ने बताया कि हमारा उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है, जो लोग संकट में फंसे हुए हैं । हम उन लोगों को रहने के लिए जगह और खाने के लिए खाद्य सामग्री मुहैया कराते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनके संगठन में लोगों की मदद करने के लिए काफी संख्या में स्वयंसेवक हैं, साथ ही हमने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी बना रखी है।
विज्ञापन
पिल्लई ने बताया कि यूक्रेन के कई लोग जो बाहर काम करते थे उनके माता-पिता वहां फंस गए। ऐसे में हमारी प्राथमिकता बुजुर्ग लोगों उनमें भी महिलाओं की मदद करना है। उन्होने आगे बताया कि हमारी हेल्पलाइन के द्वारा हमें मदद और यूक्रेन से निकासी के लिए हमें नौ हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। गौरतलब है कि सेवा इंटरनेशनल संगठन दुनियाभर में अपने कार्यक्रमों के द्वारा लोगों की मदद करता है।
विज्ञापन
बता दें कि रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था। रूस और यूक्रेन ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के निकलने के लिए युद्ध विराम का एलान किया है और मानवीय कॉरिडोर शुरू किया है।