फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several terrorists gunned down in north west pakistan

Pakistan: पाकिस्तानी सेना का दावा- खैबर पख्तूनख्वा में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराए 19 आतंकवादी

Thu, 11 Sep 2025 03:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 11 Sep 2025 03:33 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में टीटीपी के 19 आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं, आतंकवादियों ने खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी के घर को भी ढहा दिया है।

विज्ञापन
several terrorists gunned down in north west pakistan
पाकिस्तान सेना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 19 आतंकवादियों को तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने गुरुवार को बताया कि यह कार्रवाई 10 सितंबर की देर रात की गई। कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर मोहम्मद, उत्तर वजीरिस्तान और बन्नू जिलों में की गई। मोहम्मद जिले में हुए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। भारी गोलीबारी के बाद 14 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन


वहीं, एक और खुफिया आधारित ऑपरेशन उत्तर वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल इलाके में किया गया, जहां चार आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार दिया। वहीं, एक अन्य मुठभेड़ में बन्नू जिले में एक आतंकवादी मारा गया। इन आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेपाल को कब मिलेगी अंतरिम सरकार? जेन-जी के एक समूह ने किया कार्की का विरोध; नए नाम का प्रस्ताव


पुलिस ने बताया कि इसी बीच अज्ञात आतंकवादियों ने बुधवार रात लक्की मरवत जिले के नासर खेल इलाके में खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी के घर को ढहा दिया और उनके हथियार लेकर फरार हो गए। आतंकवादी जबरन घर में घुसे। फिर उन्होंने अधिकारी के परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया और फिर घर के एक हिस्से को ढहा दिया।

आतंकवादियों ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा बलों से जुड़े लोगों के खिलाफ अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। खासकर प्रांत के दक्षिणी जिलों में पुलिस और फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (एफसी) के जवानों को निशाना बनाया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed