फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in fire at Iraq university dormitory housing in Erbil world news in Hindi

World News: इराक के छात्रावास में आग लगने से 14 की मौत; अमेरिका में भारतीय मूल के मोटल मालिक की हत्या

Sat, 09 Dec 2023 03:22 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 09 Dec 2023 03:22 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खबरें...

विज्ञापन
Several killed in fire at Iraq university dormitory housing in Erbil world news in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इराक के उत्तरी शहर एरबिल के पास एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में शुक्रवार शाम को आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख ने बताया कि एरबिल के सोरन शहर में यह घटना हुई। सरकारी मीडिया ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार रात तक आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

निखिल डे अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन नामित
भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे को अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन नामित किया गया है। अमेरिकी ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल नारकोटिक्स अफेयर्स ने कहा कि वह डे को भारत में सरकारी कल्याण कार्यक्रमों में भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही, सार्वजनिक ऑडिट और सहभागी लोकतंत्र के उद्देश्य से सामाजिक आंदोलनों के लिए एक भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन के रूप में मान्यता देता है। उन्होंने राजस्थान में कई काम किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में प्रो. ब्रजेश सिंह को माइक्रोबायोलॉजी क्षेत्र में डोरोथी पुरस्कार
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के प्रोफेसर ब्रजेश सिंह को स्थलीय जीवन की समझ और वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए माइक्रोबायोलॉजी के इस्तेमाल पर 2023 का डोरोथी जोन्स पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार गत माह लंदन में ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (बीएमए) हाउस में पुरस्कार प्रदान किया गया। 

अमेरिका में भारतीय मूल के मोटल मालिक सत्येन नाइक की हत्या
अमेरिका के उत्तर कैरोलिना राज्य के न्यूपोर्ट शहर में गोली मारकर भारतीय मूल के मोटल मालिक सत्येन नाइक (46) की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर ने खुद को एक कमरे में बंद कर गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। न्यूपोर्ट पुलिस प्रमुख कीथ लुइस ने कहा, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नाइक घायल पड़े मिले। आपात कर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां  उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टाइम्स स्क्वायर पर मची गरबे की धूम
अमेरिका में न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर ठंड के बीच ‘गरबा’ की धुन और संगीत से गूंज उठा। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने इसे संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की  विरासत सूची में शामिल होने पर यहां उत्सव मनाया। इस सप्ताह की शुरुआत में यूनेस्को की अंतर-सरकारी समिति ने बोत्सवाना में आयोजित एक बैठक में  ‘गुजरात के गरबा’ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया था।

अमेरिका में फुटबॉल टीम के पूर्व कर्मी पटेल पर धोखे का आरोप
अमेरिका की एक फुटबॉल टीम के पूर्व भारतवंशी वित्तीय प्रबंधक अमित पटेल पर खर्चीली जीवनशैली के लिए फ्रेंचाइजी से 2.20 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है। पटेल ने 2018 से 5 वर्ष तक जैक्सनविले जगुआर के लिए काम किया, जहां कोर्ट में पटेल पर ऑनलाइन धोखाधड़ी व अवैध मौद्रिक लेनदेन का आरोप है। पटेल ने टीम के वर्चुअल क्रेडिट कार्ड देखरेख के दौरान पद का दुरुपयोग कर निजी खरीदारी को पेशेवर खर्चों में दिखाया।

टेक्सास में गर्भपात प्रतिबंध के बीच कोर्ट की गर्भ गिराने को मंजूरी
अमेरिकी राज्य टेक्सास के एक जज ने फैसला किया कि गर्भवती महिला केट कॉक्स, जिसने गर्भपात के लिए राज्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है, वह गर्भपात करा सकती है। यह निर्णय, गर्भपात पर राज्य के कड़े प्रतिबंध के छह सप्ताह बाद सामने आया है। इसे देश भर में सबसे अधिक प्रतिबंधात्मक रोक में से एक माना जाता है। केट 20 सप्ताह की गर्भावस्था में हैं, ने इस सप्ताह ऑस्टिन राज्य जिला अदालत में एक मुकदमा दायर किया, जिसमें राज्य के गर्भपात प्रतिबंध के खिलाफ अस्थायी निषेधाज्ञा की मांग की गई थी।

चीन ने यात्रियों के लिए वीजा शुल्क में 25% की कटौती की
चीन ने शुक्रवार को थाईलैंड, जापान, मेक्सिको, वियतनाम, फिलीपीन सहित कुछ देशों के यात्रियों के लिए 11 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक वीजा शुल्क में 25% की कटौती की है। यह नीति अब तक एक दर्जन से अधिक देशों के लाखों यात्रियों को कवर करती है और इससे उनके लिए चीन का यात्रा वीजा प्राप्त करना सस्ता हो जाएगा। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार के बीच चीन ने हाल ही में विदेशी पर्यटकों और व्यवसायियों से आने वाली यात्रा को बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं।

कनाडा ने छात्र वीजा के लिए शुल्क बढ़ाया, चेतावनी भी दी
कनाडा के आप्रवासन मंत्री, मार्क मिलर ने शिक्षा प्रणाली में अखंडता की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, अध्ययन परमिट के आवेदनकर्ता वैश्विक छात्रों के शुल्क में वृद्धि की है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि प्रांत और शैक्षणिक संस्थान आगामी शरद ऋतु अवधि से पहले कार्रवाई नहीं कर पाए तो वीजा को सीमित कर दिया जाएगा। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 20 घंटे की कार्य सीमा पर अस्थायी छूट को भी बढ़ाता है, जिसे अब 30 अप्रैल, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed