फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in clash between two tribes over delimitation of coal mine in Pakistan

Pakistan: कोयला खदान के परिसीमन को लेकर दो आदिवासी कबीलों के बीच संघर्ष, 15 की मौत

Tue, 16 May 2023 02:40 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 16 May 2023 02:40 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के दर्रा आदम खेक इलाके में हुई। यहां खदान के परिसीमन को लेकर दो जनजातीय कबीलों के बीच संघर्ष हुआ।
 

विज्ञापन
Several killed in clash between two tribes over delimitation of coal mine in Pakistan
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक कोयला खदान के परिसीमन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के दर्रा आदम खेक इलाके में हुई। यहां खदान के परिसीमन को लेकर दो जनजातीय कबीलों के बीच संघर्ष हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  शवों और घायलों को पेशावर के अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि घायलों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कई लोग हताहत हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि संघर्ष की सूचना पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच गोलीबारी को रोका।
विज्ञापन


घटना के संबंध में दर्रा आदम खेक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि कोयला खदान के परिसीमन को लेकर यहां दो जनजातियों के बीच विवाद पिछले कुछ वर्षों से चला आ रहा है और गतिरोध को समाप्त करने के लिए कई बार सुलह कराने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed