फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed after massive blaze broke out at fuel storage depot in Jakarta Indonesia

Indonesia: जकार्ता में तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, 17 की मौत, दर्जनों लोग झुलसे

Sat, 04 Mar 2023 06:47 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Mar 2023 06:47 AM IST
सार

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक तेल भंडारण केंद्र में भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Several killed after massive blaze broke out at fuel storage depot in Jakarta Indonesia
Jakarta fuel storage depot fire - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार रात एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। तेल भंडारण डिपो सरकारी कंपनी का है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्तामिना (Pertamina) के तेल डिपो में भीषण आग लगने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर भागे। प्रशासन ने आस-पास के रिहायशी इलाकों को खाली करा लिया था। उत्तरी जकार्ता के अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग में दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 50 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने मीडिया को बताया कि आग की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया के सेना प्रमुख दुडुंग अब्दुरचमन (Dudung Abdurachman) ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कई घंटे बाद बुझाई जा सकी। उन्होंने कहा कि आग बुझ चुकी है। सेना प्रमुख ने कहा कि वे कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं, पेर्तामिना कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आग से निपटने और आसपास के श्रमिकों व निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आंतरिक समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed