फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several injured as Taliban-Pakistan Army clash on Durand Line

Pakistan: पाकिस्तान-तालिबान सैनिकों की भिड़ंत, सात घायल, अफगानिस्तान सीमा के डूरंड लाइन पर दोनों ओर से फायरिंग

Tue, 22 Nov 2022 05:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Nov 2022 05:09 AM IST
सार

पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें दो बच्चे और तीन सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
Several injured as Taliban-Pakistan Army clash on Durand Line
डूरंड लाइन पर तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भिड़ंत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान व अफगानिस्तान की सीमा डूरंड लाइन पर तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच रविवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। दोनों के बीच हुई भिड़ंत में फायरिंग के चलते कई लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन

 
पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें दो बच्चे और तीन सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। हालांकि सोमवार को व्यापार और पैदल यात्रियों की आवाजाही के लिए हफ्ते भर से बंद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी अपनी चमन सीमा को फिर से खोल दिया है। डॉन न्यूज की सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस झड़प में पाकिस्तान के एक सैनिक की मौत हुई है और चार घायल हैं। अभी हताहतों का सही आंकड़ा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


बता दें, डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता स्थापित होने के बाद से पाकिस्तान के साथ कई बार झड़पें हो चुकी हैं। रविवार को भी एक-दूसरे के प्रांतों में आने-जाने और बाड़बंदी को लेकर दोनो पक्षों ने गोलीबारी की। यह झड़प अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के डांड-ए-पाटन इलाके व पाकिस्तान के बारोकाई क्षेत्र में हुई है। इससे पहले 13 नवंबर को दक्षिणी स्पिन बोल्डक सीमा पर एक हथियारबंद शख्स ने एक पाकिस्तानी सैनिक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूरंड लाइन विवाद की जड़ 
अफगानिस्तान के बहुसंख्यक पख्तून और तालिबान ने डूरंड लाइन को आधिकारिक सीमा रेखा नहीं माना है। पख्तूनों का आरोप है कि इस लाइन ने उनके घरों को बांट दिया है। वे गत 100 वर्षों से उस इलाके में परिवार और कबीले के साथ रहते थे, लेकिन अंग्रेजों ने एक चाल के तहत पख्तून बहुल क्षेत्रों के बीच से यह लाइन खींची। पाकिस्तान डूरंड लाइन पर बाड़ भी लगा रहा है जिसका तालिबान कड़ा विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed