फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several dead after overloaded boat capsized and sank off the coast of Mozambique

Mozambique: मोजांबिक द्वीप के पास क्षमता से अधिक भरी नाव पलटी; 97 लोगों की मौत, 12 को किया गया रेस्क्यू

Tue, 09 Apr 2024 12:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मापुटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मापुटो Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

खराब मौसम के कारण नाव चलाने में परेशानी हो रही थी। रविवार को 91 और सोमवार को छह शव बरामद किए गए। मीडिया से बात करते हुए नामपुला में राज्य सचिव जेमी नेटो ने कहा कि नाव एक विशाल लहर से टकरा सकती थी।

विज्ञापन
Several dead after overloaded boat capsized and sank off the coast of Mozambique
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोजांबिक के तट पर क्षमता से अधिक भरी एक नाव पटलने से 97 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात की है। मोजांबिक के उत्तरी प्रांत नामपुला के प्रशासक सिल्विरो नौआइतो ने बताया कि नाव में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जो उत्तरी लुंगा जिले से मोजांबिक द्वीप के पास जा रहे थे। 
विज्ञापन


हैजा की गलत सूचना पाकर भागने लगे लोग
सिल्विरो नौआइतो ने बताया कि हैजा फैलने की गलत सूचना के कारण 130 यात्री स्वास्थ्य देखभाल के लिए दूसरे जगहों पर भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि अबतक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अन्य की तलाश जारी है। खराब मौसम के कारण नाव चलाने में परेशानी हो रही थी। रविवार को 91 और सोमवार को छह शव बरामद किए गए। 40 शवों को या तो द्वीप पर या मुख्य भूमि पर ले जाया गया है। शवों को दफनाने का काम जारी है। जनवरी से ही मोजांबिक अपने उत्तरी क्षेत्र में हैजा को रोकने का प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य संकट ने पड़ोसी देशों जैसे जांबिया और मलावी को भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन


क्षमता से अधिक भरी होने के कारण पलटी नाव
मीडिया से बात करते हुए नामपुला में राज्य सचिव जेमी नेटो ने कहा कि नाव एक विशाल लहर से टकरा सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि हैजा की गलत सूचना के कारण नाव अपनी क्षमता से अधिक भरी हुई थी। नाव एक समय में इतने यात्रियों को ले जाने के लिए उपयुक्त नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हैजा की गलत सूचना मिलने के कारण इतने सारे लोग नाव में चढ़ गए। नाव इतने लोगों को ले जाने के लिए तैयार नहीं थी और आखिर में वह डूब गई। इसका परिणाम बहुत बुरा हुआ।" बता दें कि मोजांबिक में नाव से यात्रा करना मुख्य यातायात का स्रोत है, क्योंकि वहां की सड़के जर्जर अवस्था में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed