फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seven students relaxing in Shavasana man called police thinking it as mass killing

Britain: ब्रिटेन के लिंकशायर शहर में शवासन कर रहे थे सात योग छात्र, युवक ने सामूहिक हत्या समझकर बुलाई पुलिस

Thu, 21 Sep 2023 12:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Sep 2023 12:20 AM IST
सार

शिकायत मिलते ही खोजी कुत्तों के साथ पांच वाहनों में पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। पूरा इलाका सायरन से गूंज उठा। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस जब अंदर पहुंची तो पहले तो वह सन्न रह गई।

विज्ञापन
Seven students relaxing in Shavasana man called police thinking it as mass killing
शवासन - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों को साथ में ‘शवासन’ मुद्रा में देख एक युवक ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। समूह को शवासन मुद्रा में देख, युवक ने इसे मास किलिंग समझ लिया और पुलिस को कॉल कर दिया। मामला ब्रिटेन के लिंकशायर शहर का है। हालांकि, घटना सात सितंबर की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर के चैपल सेंट लियोनार्ड्स स्थित सीस्केप कैफे में सात योग छात्र प्रशिक्षण कर रहे थे। इस दौरान, उनकी योग शिक्षिका मिल्ली लॉज भी उपस्थित थी। मिल्ली अपने छात्रों को शवासन की मुद्रा सिखा रही थीं। सभी छात्र शवासन की मुद्रा में शांत लेटे हुए थे। इस दौरान पास में अपने पालतू कुत्ते को सैर करवा रहे एक युवक ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर देखते ही वह हैरान हो गया और हड़बड़ा कर उसने पुलिस को फोन कर दिया। युवक ने शिकायत की और कहा कि यहां सामूहिक हत्या हुई है। 

विज्ञापन

मामला समझते ही पुलिस ने पकड़ लिया सिर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में इन दिनों सामूहिक हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए शिकायत मिलते ही खोजी कुत्तों के साथ पांच वाहनों में पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। पूरा इलाका सायरन से गूंज उठा। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जब अंदर पहुंची तो पहले तो वह सन्न रह गई। इसके बाद उन्हें जब पूरा मामला समझ आया तो उन्होंने सिर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि वह कोई सामूहिक हत्या नहीं थी, वे सभी योग का प्रशिक्षण कर रहे थे। सभी सुरक्षित और स्वस्थ्य हैं। हालांकि, पुलिस ने शिकायतकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योग शिक्षिका लॉज का कहना है कि युवक की नासमझी के कारण मुझे लोगों ने हत्यारा समझ लिया। सभी छात्र शवासन मुद्रा में थे। वे शांत और तनावमुक्त थे। हालांकि, बाहर खिड़की से झांकने पर किसी को भी ऐसा लग सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed