{"_id":"5ec8b7b28ebc3e907a6fe533","slug":"seven-people-killed-five-attackers-arrested-in-battle-between-prisoners-in-mexico-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको की जेल में कैदियों के बीच लड़ाई में सात लोगों की मौत, पांच हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको की जेल में कैदियों के बीच लड़ाई में सात लोगों की मौत, पांच हमलावर गिरफ्तार
Sat, 23 May 2020 11:12 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 23 May 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिमी मेक्सिको की एक जेल में कैदियों ने बंदूकों से एक-दूसरे पर हमला किया और मारपीट भी की, जिसके कारण सात कैदियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। जलिस्को राज्य प्राधिकारियों ने पुएंते ग्रांडे जेल परिसर में हुई इस घटना को दंगों के बजाए ‘कैदियों के बीच लड़ाई’ करार दिया।
विज्ञापन
जेल के निदेशक जोस एंतोनियो पेरेज ने कहा, ‘जेल में कोई दंगा नहीं हुआ।’अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कैदियों ने जिन दो बंदूकों से एक-दूसरे पर हमला किया, वे उनके पास कहां से आईं।
विज्ञापन
पेरेज ने कहा कि कैदियों के एक समूह ने उन अन्य कैदियों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिन्होंने ‘कुछ किया ही नहीं था’, जिसके बाद जेल के अन्य कैदियों ने उनपर हमला कर दिया। अभियोजकों ने बताया कि पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यह लड़ाई जेल में बेसबॉल के एक मैच के बाद हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस झगड़े का संबंध उस मैच से है या नहीं और न ही यह बात स्पष्ट है कि इस झगड़े के पीछे मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह का हाथ है या नहीं।
हमले में मारे गए सात लोगों में से तीन की मौत गोली लगने और चार की मौत पीटे जाने के कारण हुई। नौ घायलों में से छह को पीटे जाने के कारण चोटें आई हैं और तीन कैदी गोलियां लगने से घायल हुए हैं।