फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seven Pakistan soldiers and civilian killed in two terror attacks in Balochistan

बलूचिस्तान में दो आतंकी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Seven Pakistan soldiers and civilian killed in two terror attacks in Balochistan
पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत हो गई। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पाकिस्तानी फौज के मीडिया विभाग अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकियों ने सोमवार रात को पीर गैब क्षेत्र में फ्रंटियर कोर के एक वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई। इस हमले में एक वाहन चालक की भी मौत हो गई। चालक फौजी नहीं था।
विज्ञापन


बलूचिस्तान के कैच इलाके में एक अलग घटना में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक अन्य सैनिक की मौत हो गई। घटना तड़के हुई, जब सुरक्षा बल के जवान सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसाधन संपन्न बलूचिस्तान पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है। बलूच राष्ट्रवादी अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed