{"_id":"5fe8682b9412e40c6d523c2a","slug":"seven-killed-in-knife-attack-in-china-attacker-arrested-liaoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में बीच सड़क पर चाकू से हमला: सात की मौत और कई घायल, हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में बीच सड़क पर चाकू से हमला: सात की मौत और कई घायल, हमलावर गिरफ्तार
Sun, 27 Dec 2020 04:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक सड़क पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। चीन के पूर्वोत्तर प्रांत में एक हमलावर ने सड़क पर जा रहे लोगों पर चाकू से हमला करके सात लोगों की जान ले ली। वहीं इस हमले में कई लोग घायल भी हो गए हैं। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
चीनी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि चाकूबाजी की यह घटना चीन के पूर्वोत्तर लिआओनिंग प्रांत में हुई। संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने चाकूबाजी की इस घटना में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। सात से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था जो संदिग्ध की गिरफ्तारी में शामिल था। घायलों की हालत के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। चाकूबाजी की इस घटना को अप्रत्याशित माना जा रहा है क्योंकि चीन में दूसरे मुल्कों के मुकाबले ऐसे अपराध यदा-कदा ही देखने को मिलते हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में चाकूबाजी और कुल्हाड़ी से किए गए हमलों की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि चीन में पिस्टल- रिवाल्वर जैसे हथियार रखने और खरीदने-बेचने पर प्रतिबंध है। ऐसे हथियार रखने वालों को वहां कड़ी सजा दी जाती है। इस वजह से वहां पर अक्सर चाकू या घर में बने विस्फोटकों से हमले किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के वर्षों में असंतुष्ट लोगों द्वारा चाकू से हमला किए जाने की घटनाएं चीन के विभिन्न हिस्सों में दर्ज की गई हैं। हमलावर आमतौर पर गुस्सा निकालने के लिए बालवाड़ी या प्राथमिक स्कूलों या आम जनता को अपना निशाना बनाते हैं। वैसे चीन पहले से ही मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं को लेकर चर्चित है। चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ भेदभाव की घटनाओं की दुनियाभर में निंदा होती रही है।