स्पेन में हेलीकाप्टर और छोटे विमान के बीच टक्कर, सात लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के मालोर्का द्वीप में रविवार को एक हेलीकॉप्टर और एक छोटे विमान के बीच टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। स्पेन के बेलिएरिक द्वीपों की क्षेत्रीय सरकार ने एक ट्वीट करके बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर हुई।
Confirmació oficial. A les 13.35 hores d'avui s'ha produït un accident aeri entre un helicòpter i un ultralleuger a Inca, carretera vella de Costitx. El primer balanç és de 5 persones mortes, una d'elles menor d'edat. Els serveis d'emergències estan actuant.@112IllesBalears
— Govern Illes Balears (@goib) August 25, 2019
मालोर्का द्वीप बेलिएरिक द्वीपों में से एक है। विमान का मलबा एक ग्रामीण इलाके में मकानों के पास गिरा। प्राधिकारियों ने इस दुर्घटना मामले की एक जांच शुरू कर दी है।
स्पेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ट्वीट करके पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घटना पर दुख जताया।
Siguiendo con preocupación las informaciones que nos llegan desde Inca, en Mallorca. Mi solidaridad y cariño para las familias de las víctimas que han perdido la vida es este trágico accidente, entre ellas un menor de edad. https://t.co/CB9zSmLM35
— Pedro Sánchez (@sanchezcastejon) August 25, 2019