फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   setback to PM KP Sharma Oli, constitutional amendment of Nepal’s new political map postponed

नेपाल में पीएम ओली द्वारा विवादित नक्शे पर संविधान संशोधन का प्रस्ताव टला, नहीं मिला सबका साथ

Wed, 27 May 2020 09:13 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 27 May 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
setback to PM KP Sharma Oli, constitutional amendment of Nepal’s new political map postponed
फिर से संविधान लिखने की मांग ठुकराई

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली द्वारा देश के नए नक्शे को संविधान संशोधन कर संसद से पास करवाने की चाहत फिलहाल पूरी नहीं हो पाई है। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भारत के कुछ क्षेत्रों कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को नेपाल के नए राजनीतिक मानचित्र में शामिल कर उसे संसद से पास करवाना चाह रही थी, जिसके लिए उसने बुधवार को संसद में प्रस्ताव रखने की तैयारी की थी और इसके लिए चर्चा भी निर्धारित की थी लेकिन अंतिम वक्त में इसे अनुसूची से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में फिलहाल सरकार विपक्षी पार्टियों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाई है और देश के अन्य राजनीतिक दलों ने इस मसले पर राष्ट्रीय सहमति बनाए जाने का फैसला किया है। इस पूरे मामले को लेकर नेपाली पीएम ओली ने मंगलवार को नए नक्शे के मसले पर राष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी लेकिन राजनीतिक दलों में इस मसले पर एक राय नहीं बन पाई। 
विज्ञापन


भारत के साथ सीमा विवाद तब शुरू हुआ जब भारत ने उत्तराखंड सीमा पर अपने क्षेत्र में धारचूला से लिपुलेख तक 80 किलोमीटर की नई सड़क का निर्माण किया, इसके बाद नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर समस्याओं का सामना कर रहे पीएम ओली ने काठमांडू में इसे लेकर हो रहे जोरदार विरोध प्रदर्शन को मौके के रूप में देखा और इसे भुनाने के लिए नए नक्शा बनाने का एलान कर दिया।। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओली ने जनभावना को देखते हुए और पार्टी में अपनी स्थिति को मजबूत करने के इरादे से कुछ हफ्ते बाद ही लिपुलेख और कालापानी को नेपाली क्षेत्र के हिस्से में दिखाते हुए एक नए राजनीतिक मानचित्र बनाने की घोषणा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed