फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Serbia Attack: Attack on Israeli Embassy in Serbia, on-duty policeman targeted; attacker killed

Serbia Attack: सर्बिया में इस्राइली दूतावास पर हमला, ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को बनाया निशाना; हमलावर ढेर

Sun, 30 Jun 2024 10:33 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: मेघा झा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:33 AM IST
सार

इस्राइली दूतावास के सामने क्रॉसबो से पुलिस अधिकारी की गर्दन पर हमलावर ने गोली चलाई। जिसे सर्बिया पुलिस ने गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Serbia Attack: Attack on Israeli Embassy in Serbia, on-duty policeman targeted; attacker killed
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सर्बिया के एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एक व्यक्ति को मार गिराया। व्यक्ति ने बेलग्रेड में इजरायली दूतावास के सामने क्रॉसबो से उसकी गर्दन पर गोली चलाई थी। वहीं सर्बिया की प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवादी हरकत बताया है। 
विज्ञापन


सर्बिया की राजधानी में सुबह लगभग 11 बजे एक हमलावार ने इजरायली दूतावास के बाहर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को गोली मार दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने भी हमलावर पर गोली चलाई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आंतरिक मंत्री इंविका डेसिक ने कहा कि पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। 34 वर्षीय अधिकारी हमले के समय अपने गार्ड बूथ में थे। उनकी अस्पताल में सर्जरी हुई। 
विज्ञापन


पुलिस पर हमला करने वाला व्यक्ति बेलग्रेड से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित म्लादेनोवैक शहर का है। उसने इस्लाम धर्म में खुद को परिवर्तित किया है। अधिकारियों के अनुसार हमलावर नोवी पज़ार में रहने के लिए चला गया था, जो सर्बिया में बोस्नियाक मुस्लिम अल्पसंख्यक का ऐतिहासिक और राजनीतिक केंद्र है। यह देश में इस्लाम का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सुरक्षा सेवाओं को कुछ लोगों पर हमले से जुड़े होने का संदेह था, इसलिए कुछ गिरफ्तारी की गई थी। उसमें बेलग्रेड का एक व्यक्ति भी शामिल है। जिसे दो वर्ष पहले भी कई आतंकवादी इंटरनेट साइट जो कि जिहाद का आह्वान करती थी, वह उन्हें ऑपरेट करता था। इस कारण उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि वे कई स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं।

घायल पुलिस अधिकारी ने मिलने पहुंचे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने घायल अधिकारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जिनकी हम तलाश कर रहे हैं, उनमें से एक सर्बिया में है। उन्होंने कहा कि हमलावर और उसके साथियों को शनिवार के पहले ही अधिकारियों ने ढूंढ लिया था। लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण उसे रिहा करना पड़ा।  

प्रधानमंत्री ने की घटना की घोर निंदा, बोला आतंकवादी कृत्य है
सर्बिया की प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने इस हमले की निंदा करते हुए उसे जघन्य आतंकवादी कृत्य करार दिया। पीएम ने कहा कि उनका देश आतंकवादी घटना का करारा जवाब देगा। ताकि सर्बिया के नागरिक सुरक्षित महसूस कर सके। 


घटना के बाद दूतावास को किया बंद
इजराइली विदेश मंत्रालय ने बताया कि घटना के बाद दूतावास को बंद किया गया है। हालांकि दूतावास का कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ है। परिस्थितियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed