फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senior Indian teacher in UAE died after she contracted novel coronavirus family is in shock

यूएई में कोरोना वायरस की वजह से भारतीय अध्यापिका का निधन

Thu, 30 Apr 2020 03:20 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Senior Indian teacher in UAE died after she contracted novel coronavirus family is in shock
यूएई में भारतीय शिक्षिका की मौत हो गई है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक वरिष्ठ भारतीय अध्यापिका का कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। अध्यापिका के पति रॉय मैथ्यू सैमुअल के अनुसार अबू धाबी के इंडियन स्कूल में पढ़ाने वाली प्रिंसी रॉय मैथ्यू का बुधवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया है।

विज्ञापन


गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार प्रिंसी केरल से ताल्लुक रखती थी और उनके तीन बच्चे हैं। उनके पति ने कहा, 'हम अपनी पत्नी के असामयिक निधन से बहुत आहत हैं। उन्हें एक हफ्ते पहले बुखार आना शुरू हुआ था और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।'
विज्ञापन



सैमुअल ने कहा कि हम अंतिम संस्कार करने के लिए शवगृह से उनके शव आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक हैं। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल नीरज भार्गव ने कहा कि लंबे समय से कार्यरत अंग्रेजी शिक्षिका की मौत से स्कूल का पूरा शिक्षण समुदाय और कर्मचारी सदमे में हैं। यूएई में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 11,929 है जबकि 98 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed