फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senate India Caucus to introduce bill to add India to NATO Plus bloc

Nato Plus: भारत को ‘नाटो प्लस’ में शामिल करने के लिए विधेयक लाने की तैयारी, सांसद ने कही ये बात

Wed, 21 Jun 2023 11:49 AM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 Jun 2023 11:49 AM IST
सार

Nato Plus: अमेरिका के वरिष्ठ सांसद मार्क वॉर्नर ने कहा कि वह भारत को ‘नाटो प्लस’ का हिस्सा बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बना रहे हैं, जिससे चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी और रक्षा उपकरणों को स्थानांतरित करने में नौकरशाही के स्तर पर पेश आ रही परेशानियों को दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Senate India Caucus to introduce bill to add India to NATO Plus bloc
भारत-अमेरिका

विस्तार

अमेरिका के एक शक्तिशाली सीनेटर ने कहा है कि वह भारत को नाटो प्लस समूह का हिस्सा बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बना रहे हैं, जिससे चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी और रक्षा उपकरणों के हस्तांतरण में कोई दिक्कत नहीं होगी। 

विज्ञापन

अमेरिकी सांसद बोले- चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच भारत को नाटो प्लस में शामिल करना जरूरी

अमेरिका के वरिष्ठ सांसद मार्क वॉर्नर ने कहा कि वह भारत को ‘नाटो प्लस’ का हिस्सा बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बना रहे हैं, जिससे चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी और रक्षा उपकरणों को स्थानांतरित करने में नौकरशाही के स्तर पर पेश आ रही परेशानियों को दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


‘उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) प्लस’ (वर्तमान में नाटो प्लस 5) एक सुरक्षा व्यवस्था है, जो रक्षा और खुफिया संबंधों को बढ़ावा देने के लिए नाटो और पांच देशों- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, इज़राइल व दक्षिण कोरिया को एक साथ लाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्नर बोले- पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं

खुफिया मामलों पर सीनेट की प्रवर समिति के अध्यक्ष वार्नर ने कहा कि यह अमेरिका-भारत संबंधों के लिए असाधारण रूप से महत्वपूर्ण सप्ताह है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वार्ता के लिए वाशिंगटन आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ यात्रा और विभिन्न बैठकों, अमेरिकी कांग्रेस में उनकी प्रस्तुति सुनने और प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होने के अवसरों को लेकर उत्सुक हूं।" 


वॉर्नर ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘सीनेट इंडिया कॉकस में मेरे सह-अध्यक्ष सीनेटर (जॉन) कॉर्निन और मैं इस सप्ताह इस विधेयक को एक स्वतंत्र (स्टैंडअलोन) विधेयक और रक्षा प्राधिकरण अधिनियम में संशोधन विधेयक के तौर पर पेश करेंगे, ताकि भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को गति देने में मदद मिले।’’

रक्षा उपकरणाें के हस्तांरतण में आएगी सहूलियत

वार्नर ने कहा, ‘‘हम जो प्रस्ताव रख रहे हैं, उसका मकसद तथाकथित नाटो प्लस5 व्यवस्था में भारत को शामिल करना है, जिससे अमेरिका मामूली नौकरशाही हस्तक्षेप के साथ नयी दिल्ली को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करने में सक्षम हो पाए।’’ डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े वार्नर और रिपब्लिकन पार्टी के नेता कॉर्निन ‘सीनेट इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष हैं। यह कॉकस अमेरिकी सीनेट में एकमात्र देश-विशिष्ट संसदीय कॉकस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed