{"_id":"5c8a16e7bdec2214577e6b00","slug":"senate-approved-indian-american-neomi-rao-as-federal-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदार संघीय न्यायाधीश के पद के लिए भारतीय अमेरिकी नेओमी राव के नाम को सीनेट की मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रसूखदार संघीय न्यायाधीश के पद के लिए भारतीय अमेरिकी नेओमी राव के नाम को सीनेट की मंजूरी
Thu, 14 Mar 2019 02:47 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
नाओमी राव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सीनेट ने देश की सर्वाधिक शक्तिशाली पीठों में से एक ‘‘डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’’ के न्यायाधीश पद के लिए भारतीय अमेरिकी नेओमी राव के नाम पर बुधवार को मुहर लगा दी।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न पर अपने लेख की वजह से जांच के दायरे में रह चुकीं 45 वर्षीय नेओमी, ब्रेड कावनाह की जगह लेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के लिए पिछले साल कावनाह को नामित किया था जिसके बाद कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए कि कावनाह विवादों में घिरते गए।
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेट ने नेओमी के नाम को 46 के मुकाबले 53 मतों से मंजूरी दी। विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने नेओमी का कड़ा विरोध किया। अधिकार समूहों ने उनके खिलाफ देशव्यापी अभियान भी चलाया था। इस विरोध का कारण यौन उत्पीड़न तथा अल्पसंख्यकों के बारे में उनका रूख था।
विज्ञापन
कुल 100 सदस्यों वाली अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का वर्चस्व है। शपथ लेने के बाद ‘‘डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’’ में नेओमी दूसरी भारतीय अमेरिकी होंगी। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि नेओमी इस पद के लिए मंजूरी की पात्र नहीं हैं।
फिलहाल नेओमी प्रबंधन एवं बजट कार्यालय में ‘एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ द ऑफिस ऑफ इन्फॅर्मेशन एंड रेग्युलेटरी अफेयर्स’ (ओआईआरए) के पद पर कार्यरत हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने नियमन सुधार में अहम भूमिका निभाई।