फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Secret funeral plans for Britain Queen Elizabeth II leaked news updates in Hindi

ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार से जुड़ी खुफिया योजना लीक, जानिए पूरा मामला

Fri, 03 Sep 2021 10:07 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Sep 2021 10:07 PM IST
सार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु की स्थिति में क्या किया जाएगा, इस योजना के दस्तावेज शुक्रवार को लीक हो गए। इन दस्तावेजों में इस स्थिति में कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Secret funeral plans for Britain Queen Elizabeth II leaked news updates in Hindi
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयार की गई खुफिया योजना लीक हो गई है। शुक्रवार को लीक हुए दस्तावेजों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इस तरह की स्थिति बनने पर ब्रिटेन में उस दौरान आखिर क्या कुछ होगा? वो कौन-कौन सी व्यवस्थाएं होंगी जिन पर वहां की सरकार काम करेगी? शाही परिवार के सदस्यों की भूमिका क्या होगी? क्या कोई खास आयोजन होंगे? अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में किस तरह निभाई जाएंगी? लंदन में जमा होने वाली भीड़ को किस तरह नियंत्रत किया जाएगा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

नाम: 'ऑपरेशन लंदन ब्रिज'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसको 'ऑपरेशन लंदन ब्रिज' नाम दिया गया है। 95 वर्षीय महारानी ब्रिटिश इतिहास में सबसे अधिक उम्र की महारानी हैं। उन्हें उनके निधन के 10 दिन बाद दफन किया जाएगा और उनके बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स उनके अंतिम संस्कार से पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में भोजन की कमी संभव

दस्तावेजों के अनुसार महारानी के निधन के बाद उनका शव तीन दिन तक संसद में रखा जाएगा। अधिकारियों का अनुमान है कि इस दौरान सैकड़ों-हजारों की संख्या में लोग लंदन में पहुंच सकते हैं और उस दौरान ग्रिडलॉक और पुलिस व्यवस्था के साथ भोजन की कमी होने तक की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

भीड़ और अराजकता से निपटने की तैयारी

भीड़ और अराजकता से निपटने के लिए एक विस्तृत सुरक्षा ऑपरेशन की योजना तैयार की गई है। कहा जा रहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और महारानी के इस बात पर सहमत हैं कि महारानी का अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दिन प्रभावी रूप से अवकाश रहेगा, लेकिन इसे इस तरह नहीं बताया गया है। 

टिप्पणी से इनकार

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इन लीक दस्तावेजों या योजना को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया गया है। बता दें कि 2017 में समाचार पत्र 'दि गार्जियन' ने ऑपरेशन लंदन ब्रिज को लेकर एक लेख प्रकाशित किया था, इसमें महारानी के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed