फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   second wave of coronavirus in china after Beijing has reported 36 new covid 19 case on monday

चीन में कोरोना वायरस की दूसरी लहर, क्या फिर से लग सकता है लॉकडाउन?

Tue, 16 Jun 2020 02:32 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Jun 2020 02:32 PM IST
सार

  • सोमवार को बीजिंग में कोरोना वायरस के 79 मामले
  • चीन में कोविड-19 की दूसरी लहर आने की संभावना
  • चीन के अलावा अमेरिका में भी कोरोना की दूसरी लहर की संभावना

विज्ञापन
second wave of coronavirus in china after Beijing has reported 36 new covid 19 case on monday
चीन में कोरोना की दूसरी लहर की संभावना - फोटो : PTI

विस्तार

76 दिन के लॉकडाउन के बाद चीन में कोरोना के नए मामले आने बंद हो गए थे, जिसके बाद वुहान से लॉकडाउन हटा दिया गया। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद भी चीन में एक या दो कोरोना के नए मामले सामने आने लगे थे। सोमवार को चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए, जिसके बाद चीन में कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


अब चीन के बीजिंग में कोरोना के कुल मामले 79 हो चुके हैं। अपने सबसे बड़े थोक फूड मार्केट को बंद करने के दो दिन बाद, बीजिंग में कोविड-19 के इतने मामले सामने आए हैं। लगभग दो महीने बाद चीन में कोरोना के नए मामले सामने आए, जिसके बाद लोगों में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर भय पैदा होने लगा है।
विज्ञापन


हालांकि पिछली बार की तरह ही इस बार भी कोरोना के संक्रमण का स्रोत नहीं पता चला है। कोविड-19 की संख्या 100 होने के बाद प्रशासन 11 आवासीय जगहों पर लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहा है। ये 11 आवासीय कॉलोनी उस बाजार के समीप है जो कि वुहान के सीफूड मार्केट से 20 गुना बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चीन के वुहान से ही कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था, जो बाद में पूरी दुनिया में फैल गया। इसके अलावा बीजिंग की दो करोड़ आबादी की न्यूक्लिक एसिड टेस्ट करा रही है ताकि वायरस के संक्रमण की जड़ को पकड़ा जा सके। कोरोना वायरस की पहली लहर में बीजिंग में कुल 420 मामले सामने आए थे और उसमें नौ लोगों की मृत्यु हो गई थी।

कोवि़ड-19 की दूसरी लहर का डर केवल चीन में ही नहीं बल्कि अमेरिका में देखने को मिल रहा है। अमेरिका के एक चिकित्सक ने दावा किया है कि यहां कोरोना की दूसरी लहर के कई मामले सामने आए हैं। अमेरिका के चार राज्यों में पिछले हफ्ते कोरोना के नए मामले देखे गए। 

वेंडरबिट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर विलियम के मुताबिक अमेरिका में कई लोग कोरोना को लेकर चिंतित नहीं है। अमेरिका में कई जगहों पर भीड़ इकट्ठी हो रही है, धार्मिक सेवाएं जारी हैं, सोशल डिस्टेंसिंग की कमी है और कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। 


प्रोफेसर विलियम का कहना है कि ऐसा उस देश में हो रहा है जहां कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले हैं। अमेरिका में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 21 लाख के पार चली गई है और 1,18,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed