अमेरिका में साल के अंत में आएगा कोरोना का दूसरा भयंकर दौर, स्वास्थ्य अधिकारी का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इस साल के अंत में कोरोना वायरस का दूसरा दौर शुरू होगा जो वर्तमान कोविड-19 संकट से भी भयंकर होगा। एक शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी ने इस खतरे के प्रति आगाह किया है। कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में 45,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा, साल के अंत में अमेरिका में एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी होगी। वर्तमान की बात करें तो अगर कोरोना वायरस के प्रकोप की पहली लहर और फ्लू का सीजन एक ही समय पर होता, तो यह वास्तव में स्वास्थ्य क्षमता के मामले में अत्यंत कठिन समय हो सकता था।
उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप तब आया जब सामान्य फ्लू का सीजन खत्म हो रहा था। लेकिन ऐसी आशंका है कि हमारे देश में अगली सर्दियों में वायरस का फिर से हमला होगा, जो वास्तव में इस स्थिति की तुलना में और भी मुश्किल होगा।
हमें एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी का सामना करना होगा। एक साथ दो-दो प्रकोप के आने से स्वास्थ्य प्रणाली पर अकल्पनीय दबाव होगा। इस बीच, व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए निवारक उपायों को जारी रखने और जांच सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है।
अमेरिकी सहायता पाने वाले देशों में शीर्ष मिस्र ने अमेरिका को भेजी मेडिकल मदद
मिस्र ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के तौर पर चिकित्सा आपूर्ति से भरा एक विमान अमेरिका भेजा है। मिस्र के इस कदम ने दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया है क्योंकि अमेरिकी सहायता पाने वाले देशों में वह शीर्ष पर है। मिस्र इससे पहले चीन और इटली को भी मेडिकल सामग्री भेज चुका है।
मिस्र के साथ संबंधों को बढ़ावा देने वाले अमेरिकी सांसद डच रुपरबर्गर ने बताया कि विमान एंड्यूज एयरफोर्स बेस पर उतरा। विमान में दो लाख मास्क, 48 हजार शू कवर, 20 हजार सर्जिकल कैप और अन्य सामान है।
वहीं मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चिकित्सा सामग्री को सैन्य परिवहन विमान में लादते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ अंग्रेजी और अरबी में एक संदेश लिखा है, ‘मिस्र के नागरिकों की तरफ से अमेरिकी लोगों के लिए।’