{"_id":"5ef605758ebc3e42cf7f23db","slug":"scotland-three-people-stabbed-to-death-in-glasgow-city-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चाकूबाजी की भयावह घटना, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चाकूबाजी की भयावह घटना, तीन लोगों की मौत
Fri, 26 Jun 2020 07:56 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
ग्लासगो शहर में चाकूबाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है। खबरों की मुकाबिक स्कॉटिश पुलिस फेडरेशन ने एक पुलिस अधिकारी को चाकू लगने की पुष्टि की है। यह घटना वेस्ट जॉर्ज स्ट्रीट में पार्क इन होटल के बाहर की है, जहां पुलिस अब भी बड़ी संख्या में मौजूद है।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्थिति इस समय नियंत्रण में है और आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। स्कॉटिश न्याय मंत्री हमजा यूसुफ ने ट्वीट किया कि सरकार को हालात की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
इस घटना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ग्लासगो में हुई भयानक घटना से बुरी तरह दुखी हूं, मेरी सहानुभूती सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
इस घटना में छह अन्य लोग भी शामिल थे, जो घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। संदिग्ध को पुलिस ने गोली मार दी थी। सहायक मुख्य कांस्टेबल स्टीव जॉनसन ने कहा कि जिस व्यक्ति को सशस्त्र पुलिस ने गोली मारी थी, उसकी मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी सहित छह अन्य लोग घायल हुए हैं उनका इलाज जारी है।