Scotland: एडिनबर्ग डॉकयार्ड में जहाज पलटने से 25 लोग घायल, 15 को अस्पताल में किया गया भर्ती
स्कॉटिश एंबुलेंस सेवा ने बताया कि एडिनबर्ग डॉकयार्ड में एक जहाज के पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और 10 लोगों का इलाज इंपीरियल डॉक, लीथ में घटना स्थल पर ही किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों से भरा एक जहाज बुधवार को स्कॉटलैंड के एक डॉकयार्ड में आंशिक रूप से पलट गया। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अनादोलू एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
स्कॉटिश एंबुलेंस सेवा ने बताया कि एडिनबर्ग डॉकयार्ड में एक जहाज के पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और 10 लोगों का इलाज इंपीरियल डॉक, लीथ में घटना स्थल पर ही किया गया।
स्कॉटिश एंबुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि आज हमें 08:29 बजे (स्थानीय समय) लीथ में एक घटना के बारे में जानकारी मिली और घटना स्थल पर आने के लिए कहा गया। इसके बाद हमने पांच एंबुलेंस, एक एयर एंबुलेंस, तीन ट्रॉमा टीमें, स्पेशल ऑपरेशन टीम, तीन पैरामेडिक रिस्पॉन्स यूनिट और एक मरीज परिवहन वाहन भेजा। उन्होंने आगे कहा कि हमने 15 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से 11 को एडिनबर्ग रॉयल इन्फर्मरी और चार को वेस्टर्न जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके अलावा 10 और घायल मरीजों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को दुर्घटनाओं और आपातकालीन सेवाओं के लिए एडिनबर्ग की रॉयल इन्फर्मरी में भर्ती नहीं होने की सलाह दी, क्योंकि रॉयल इन्फर्मरी पर पहले से ही काफी दबाव है।
घटना की तस्वीरों में जहाज 'पेट्रेल' को 45 डिग्री एंगल पर झुका हुआ दिखाया गया है। पेट्रेल एक शोध पोत है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट के दिवंगत सह-संस्थापक पॉल एलन द्वारा खरीदा और तैयार किया गया था। स्थानीय मीडिया मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि ऑपरेशन के दौरान इस क्षेत्र से हमेशा दूर रहें।
लीथ के पार्षद एडम मैकवे ने कहा कि जहाज तेज हवाओं की वजह से पलट गया। उन्होंने कहा कि जहाज पर मौजूद लोगों के लिए यह एक दिल दहला देनेवाली घटना है।अनादोलु एजेंसी ने बताया कि नाविकों और उनके परिवारों का समर्थन करने वाली एक इंटरनेशनल मैरीटाइम चैरिटी 'सैलर्स सोसाइटी' ने जरूरतमंद लोगों के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।