फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scotland: 25 people injured after ship tips over at Edinburgh dockyard

Scotland: एडिनबर्ग डॉकयार्ड में जहाज पलटने से 25 लोग घायल, 15 को अस्पताल में किया गया भर्ती

Thu, 23 Mar 2023 02:09 AM IST
देव कश्यप एएनआई, एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड)।
एएनआई, एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Mar 2023 02:09 AM IST
सार

स्कॉटिश एंबुलेंस सेवा ने बताया कि एडिनबर्ग डॉकयार्ड में एक जहाज के पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और 10 लोगों का इलाज इंपीरियल डॉक, लीथ में घटना स्थल पर ही किया गया।

विज्ञापन
Scotland: 25 people injured after ship tips over at Edinburgh dockyard
एडिनबर्ग डॉकयार्ड में पलटा यात्रियों से भरा जहाज। - फोटो : ANI

विस्तार

यात्रियों से भरा एक जहाज बुधवार को स्कॉटलैंड के एक डॉकयार्ड में आंशिक रूप से पलट गया। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अनादोलू एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


स्कॉटिश एंबुलेंस सेवा ने बताया कि एडिनबर्ग डॉकयार्ड में एक जहाज के पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और 10 लोगों का इलाज इंपीरियल डॉक, लीथ में घटना स्थल पर ही किया गया।

विज्ञापन


स्कॉटिश एंबुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि आज हमें 08:29 बजे (स्थानीय समय) लीथ में एक घटना के बारे में जानकारी मिली और घटना स्थल पर आने के लिए कहा गया। इसके बाद हमने पांच एंबुलेंस, एक एयर एंबुलेंस, तीन ट्रॉमा टीमें, स्पेशल ऑपरेशन टीम, तीन पैरामेडिक रिस्पॉन्स यूनिट और एक मरीज परिवहन वाहन भेजा। उन्होंने आगे कहा कि हमने 15 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से 11 को एडिनबर्ग रॉयल इन्फर्मरी और चार को वेस्टर्न जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके अलावा 10 और घायल मरीजों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को दुर्घटनाओं और आपातकालीन सेवाओं के लिए एडिनबर्ग की रॉयल इन्फर्मरी में भर्ती नहीं होने की सलाह दी, क्योंकि रॉयल इन्फर्मरी पर पहले से ही काफी दबाव है।

घटना की तस्वीरों में जहाज 'पेट्रेल' को 45 डिग्री एंगल पर झुका हुआ दिखाया गया है। पेट्रेल एक शोध पोत है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट के दिवंगत सह-संस्थापक पॉल एलन द्वारा खरीदा और तैयार किया गया था। स्थानीय मीडिया मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि ऑपरेशन के दौरान इस क्षेत्र से हमेशा दूर रहें।

 
लीथ के पार्षद एडम मैकवे ने कहा कि जहाज तेज हवाओं की वजह से पलट गया। उन्होंने कहा कि जहाज पर मौजूद लोगों के लिए यह एक दिल दहला देनेवाली घटना है।अनादोलु एजेंसी ने बताया कि नाविकों और उनके परिवारों का समर्थन करने वाली एक इंटरनेशनल मैरीटाइम चैरिटी 'सैलर्स सोसाइटी' ने जरूरतमंद लोगों के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed