फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SCO Secretary General Zhang Ming praises India for sharing Yoga heritage with world

चीन: एससीओ महासचिव ने की भारत की सराहना, बोले- योग की विरासत पूरी दुनिया के साथ साझा की

Tue, 10 May 2022 08:23 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 May 2022 08:23 PM IST
सार

झांग ने कहा कि योग केवल एक प्राचीन भारतीय अभ्यास नहीं है बल्कि यह खुद को और संसार को खोजने का एक तरीका है। यह हमें शांति और संतुलन के सिद्धांत सिखाता है।

विज्ञापन
SCO Secretary General Zhang Ming praises India for sharing Yoga heritage with world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

चीन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को अगले महीने होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी। इस दौरान बीजिंग में स्थित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मुख्यालय में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस चीन में काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां योग बहुत लोकप्रिय है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से साल 2014 में इसकी शुरुआत किए जाने के बाद से यहां इससे संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। यह हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
विज्ञापन


एससीओ मुख्यालय में वीयोग एकेडमी बीजिंग के योग गुरु आशीष बहुगुणा की ओर से ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए योग सत्र में एससीओ महासचिव झांग मिंग और भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत और एससीओ राजनयिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चीनी राजनयिक झांग ने कहा कि योग केवल एक प्राचीन भारतीय अभ्यास नहीं है बल्कि यह खुद को और संसार को खोजने का एक तरीका है। यह हमें शांति और संतुलन के सिद्धांत सिखाता है।

उन्होंने कहा कि भारत इस महान विरासत का उत्तराधिकारी है और उसने इसे अपने तक ही सीमित रखने के बजाय इसे पूरी दुनिया के साथ साझा किया है। योग का दर्शन शंघाई स्पिरिट के सिद्धांतों के अनुरूप है जो शांति और सद्भाव में रहने का आह्वान करता है।


एससीओ के आठ सदस्य हैं जिनमें चीन, भारत, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। भारत सितंबर में एससीओ का अध्यक्ष बन जाएगा। रावत ने कहा कि एससीओ के अध्यक्ष के रूप में हम रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed