{"_id":"5eb2d5a48ebc3e906c6eed19","slug":"scientists-identify-200-genetic-mutations-in-sars-cov-2-spreading-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों की इस खोज से कोरोना वायरस की दवाई बनाने में मिल सकती है बड़ी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों की इस खोज से कोरोना वायरस की दवाई बनाने में मिल सकती है बड़ी मदद
Wed, 06 May 2020 08:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
coronavirus (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस महामारी फैलाने वाले सार्स-कोव-2 में लगभग 200 आनुवंशिक उत्परिवर्तनों (जेनेटिक म्युटेशन) की पहचान की है।
विज्ञापन
अनुसंधानकर्ताओं (रिसर्चर्स) ने अपने अध्ययन में दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में से 7,500 से अधिक लोगों को शामिल कर विषाणु जीन का विश्लेषण किया।
विज्ञापन
अगर आसान भाषा में समझें तो जीवविज्ञान में जीन में होने वाले स्थायी बदलाव को उत्परिवर्तन कहते हैं। नए कोरोना वायरस में उत्परिवर्तनों की पहचान से दवा या टीके को बनाने में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के इन उत्परिवर्तनों से संबंधित अध्ययन रिपोर्ट पत्रिका ‘इन्फेक्शन, जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित हुई है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के रिसर्चर्स के अध्ययन में सार्स-कोव-2 की वैश्विक आनुवंशिक विविधता का एक बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में मिला।
अध्ययन में यह भी पता चला कि विश्व में तेजी से फैलने से पहले यह नया कोराना वायरस हाल में 2019 के अंत में ही उभरा है।
वैज्ञानिकों ने 198 उत्परिवर्तनों की पहचान की जो स्वतंत्र रूप से एक से अधिक बार घटित हुए लगते हैं। इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि यह विषाणु किस तरह अपना रूप बदलता है।